Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Bhookh by Anita Sharma

 भूख भूख की आग से तड़पता है कि भिखारी हाथ फैलाए भीख मांगता। कहीं कचड़े में कोई जीर्ण शीर्ण सा …


 भूख

Bhookh by Anita Sharma

भूख की आग से तड़पता है कि

भिखारी हाथ फैलाए भीख मांगता।

कहीं कचड़े में कोई जीर्ण शीर्ण सा

रोटी उठाकर खा रहा।

**

कहीं सत्ता की भूख बढ़ रही

निरंकुशता की लौ धधक रही ।

बढ़ रहे हैं पेट और जेब भी

भूख के नये रूप रंग भी ।

**

लालच भी मुँह बा रही

घूसखोरी चरम पर बढ़ रही।

कालाबाजारी करने वाले भी

 क्षुधापूरति खुलेआम कर रहे।

**

वहीं कहीं पर ज्ञानी जन भी ।

ज्ञानवर्धक लेख लिख-पढ़ रहे।

ज्ञान की पिपासा ले डूबते किताबों में।

पिपासु चक्षु ज्ञानवर्धन साहित्य ढूंढते।

**

एकान्त शून्य शान्ति में साधुजन

आध्यात्म ध्यान रत दिखे।

संसार से दूर-दूर वे आराध्य को खोजते।

**

है भूख पेट की कहीं तो

कहीं सत्ता की भूख दिख रही।

ज्ञान की पिपासा की भूख बढ़ रही।

वही साधुओं में आध्यात्म की भूख जाग्रत हो रही।

**

भूख की आग से तड़पता  

भिन्न-भिन्न प्राणी है।

चेतना है भिन्न सी,मनःस्थिति भिन्न सी।

**

—–अनिता शर्मा झाँसी

—–मौलिक रचना


Related Posts

ए-जमीन-ए-वतन ,ए-ज़मीन-ए-वतन -मईनुदीन कोहरी”नाचीज़ बीकानेरी”

January 25, 2022

ए-जमीन-ए-वतन ,ए-ज़मीन-ए-वतन । ए-जमीन-ए-वतन ,ए-ज़मीन-ए-वतन ।तुझको मेरा नमन , तुझको मेरा नमन ।। आबरू तेरी जाने नां देंगें कभी ।

दे दो दर की नौकरी सतगुरु जी एक बार

January 24, 2022

भज़नदे दो दर की नौकरी सतगुरु जी एक बार दे दो दर की नौकरी सतगुरु जी एक बार बस इतनी

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में…

January 24, 2022

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में…. नन्हीं कड़ी में…. आज की बात जीना चाहता हूँ… (कविता…) मैं भी किसी के आँख का तारा

हिंदू राष्ट्र-दीप मदिरा

January 24, 2022

हिंदू राष्ट्र मैं हिंदू राष्ट्र का समर्थक हूं। अगर तुम देने को तैयार हो समानताकिसी को नहीं बता रहे हो

आगे बढ़ते हैं!-डॉ. माध्वी बोरसे!

January 24, 2022

आगे बढ़ते हैं! वक्त बीत गया, समा बदल गया, चलो सब भूल कर आगे बढ़ते हैं,दिल में लाए दया,अब और

यही कुछ फर्क है!- डॉ. माध्वी बोरसे!

January 24, 2022

यही कुछ फर्क है! जब नहीं था हमारे पास अलार्म, स्वयं से याद रखते थे सारे काम,ना था मोबाइल फोन

Leave a Comment