Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Bhavnaye liye by siddharth pandey

 भावनाएं लिए फिर रहे दर बदर भावनाएं लिए। तुम अपने लिए हम पराये लिए। आदमी आदमी को पहचानता कहाँ अब …


 भावनाएं लिए

Bhavnaye liye by siddharth pandey

फिर रहे दर बदर भावनाएं लिए।

तुम अपने लिए हम पराये लिए।

आदमी आदमी को पहचानता कहाँ

अब बड़े फिर रहे है दुवाएँ लिए।

आदमी आदमी से आदमियत लिए।

काश के अब मिले अच्छी नियत लिए।

वो हो गया है अब गैरों का रहनुमा

फिरता है ऐसी लिक्खी वसीयत लिए।।

चैन रखा कहाँ है जिंदगी में कहीं,

फिर रहे है सिर पे कितनी बलाएं लिए।

फिर रहे दर बदर भावनाएं लिए। 

दे देते हैं वे अक्सर समय का हवाला।

जिसके पास धन है उसका है बोलबाला।

शाम जिंदगी की अपनों के बीच कटती कहाँ,

अनगिनत कमाई शाम को मधुशाला।।

चलते है साथ चेलों के साए लिए। 

फिर रहे दर बदर भावनाएं लिए।।

-सिद्धार्थ पांडेय, भस्मा गोरखपुर


Related Posts

माँ

June 24, 2022

 माँ अनिता शर्मा एक शब्द में संसार समाहित, जग जननी है माँ। कितनी भोली, कितनी प्यारी, मुझे प्यारी है माँ

तन्हा सी!!!!

June 24, 2022

 तन्हा सी!!!! अनिता शर्मा भीड़ में तन्हा-तन्हा सी, कुछ सकुचाई कुछ शरमाई। कह न सकी दिल की बातें, मन ही

वर्षा ऋतु !

June 24, 2022

वर्षा ऋतु ! डॉ. माध्वी बोरसे! ढेर सारी खुशियों की बौछार,सभी करते हैं इस ऋतु का इंतजार ,पशु पक्षियों और

खुशनुमा वातावरण बनाएं!

June 24, 2022

 खुशनुमा वातावरण बनाएं! डॉ. माध्वी बोरसे! लाए खुशियों की बहार, चाहे परेशानियां हो हजार, जिंदगी तो है कुछ पलों की,

जरूर लड़े!

June 24, 2022

जरूर लड़े! डॉ. माध्वी बोरसे! लड़ना है तो अपने क्रोध से लड़े,अपने अंदर के अहंकार से लड़े,स्वयं को मजबूत और

पारदर्शी जीवन!

June 24, 2022

पारदर्शी जीवन! डॉ. माध्वी बोरसे! चलो सोचे और बोले एक समान, जिंदगी को बना ले, थोड़ा और आसान,दिल से और

PreviousNext

Leave a Comment