बाल कविता
चिड़िया
चूं – चूं चीं – चीं करती चिड़िया ।
सब के मन को भाती चिड़िया ।।
फुदक – फुदक कर उड़ती चिड़िया ।
नहीं पकड़ में आती चिड़िया ।।
सुन्दर – सुन्दर पंखों वाली ।
तिनका चुन- चुन लाती चिड़िया ।।
फर्र- फर्र फुर्र – फुर्र उड़ती चिड़िया ।
दाना चुन – चुन लाती चिड़िया ।।
स्वरचित / अप्रकाशित रचनाएं
मईनुदीन कोहरी नाचीज़ बीकानेरी






