Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel
बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं

Health, sneha Singh

बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं | bad orgasam

बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं बेड आर्गेज्म यानी जब आप को सेक्स में जरा भी आनंद …


बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं

बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं | bad orgasam

बेड आर्गेज्म यानी जब आप को सेक्स में जरा भी आनंद न आए तो उस समय मिलने वाला आर्गेज्म आप के लिए बिलकुल पाॅजिटिव न रहे तो? साल 2019 में किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि बेड आर्गेज्म किसी भी व्यक्ति का रिलेशनशिप और सेक्सुअलिटी बहुत बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। बेड आर्गेज्म अच्छी तरह सेक्स करने के दौरान अनुभव होता है। इस विचित्र लगने वाली समस्या का समाधान पाने के लिए सब से पहले आप को बेड आर्गेज्म के कारणों को जानना पड़ेगा। बेड आर्गेज्म कैसे होता है, यह जान लेने से आप इसे गलत तरीके से क्लासीफाई नहीं करेंगी और इसे अच्छे आर्गेज्म में बदलने की कोशिश करेंगी।

कारण – 1 हाइपरटेंशन

महिला हो या पुरुष, दोनों ही किसी न किसी तनाव में हो सकते हैं। अगर दोनों में से एक को भी हाइपरटेंशन होगा तो इसका असर सेक्स लाइफ पर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में किसी को भी चरमसुख का अनुभव नही हो सकता। अगर पोस्ट-ट्रोमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर की समस्या है तो आप को बेड आर्गेज्म हो सकता है।

कारण – 2 महिलाओं की शरम

सेक्स के दौरान महिला भी चरमसुख का अनुभव कर सकती है। जबकि यह भी देखने को मिलता है कि परस्पर सहमति से किए जाने वाले सेक्स में भी आर्गेज्म का अनुभव नहीं होता। इसका एक कारण महिला का संकोच, शरम अथवा खुले मन से अपने पार्टनर को ना न कहना होता है। ऐसे सेक्स में मिलने वाला आर्गेज्म बेड आर्गेज्म होता है।

कैसा होता है बेड आर्गेज्म

बेड आर्गेज्म में आप को निगेटिव आर्गेज्म मिलता है अथवा पूरी तरह आनंद का अनुभव नहीं होता है। कुछ महिलाएं दर्द अथवा अधूरे आर्गेज्म को भी बेड आर्गेज्म समझ लेती हैं। पर यह सही और उचित नहीं है। आप को बेड आर्गेज्म का अनुभव हो तो आप को निम्न लिखित लक्षण देखने को मिल सकते हैं। जैसे कि

  1.  उस दौरान आप के मन में निगेटिव विचार आ सकते हैं।
  2. उस समय आप को अनुभव होगा कि आप प्रेशर में हैं।
  3.  इसकी वजह से आप के साइकोलाॅजिकल और मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही आप के संबंध पर भी खराब प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे 5 कारणों के बारे में जानिए, जिनकी वजह से आप को बेड आर्गेज्म का अनुभव होता है।

ऐसे समय में क्या करना चाहिए?

अगर आप को एक या दो बार बेड आर्गेज्म का अनुभव हो तो इसका मतलब यह नहीं कि आप को हमेशा ऐसा ही अनुभव होगा। इससे बचने के लिए आप को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इन बातों का अनुसरण कर के आप बेड आर्गेज्म से बच सकती हैं।

लंबी सांस लें

आप को ऐसा लगता है कि निगेटिविटी का अनुभव कर रही हैं तो आप को तुरंत लंबी-लंबी सांस लेना चाहिए, क्योंकि इससे आप का सेंट्रल नर्वस सिस्टम डाउन रेगुलेट होता है। इससे आप को बहुत खराब अनुभव नहीं होगा और आप इस अनुभव को भूलने का प्रयास कर सकेंगी और आगे इसमें सफल हो सकेंगी।

हाॅट पैक का प्रयोग करें

अगर आप को किसी प्रकार के दर्द के कारण आप को आर्गेज्म का अनुभव अच्छी तरह नहीं हो रहा है तो इसका अर्थ यह नहीं कि आप किसी शारीरिक प्रेशर या किसी दर्द भरी परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में आप अपने पेट के पीछे हाॅट पैक का प्रयोग करना चाहिए, जिससे आप को अच्छे आर्गेज्म का अनुभव हो सके।

कारण जानने का प्रयास करें

पहले तो आप को बेड आर्गेज्म के पीछे का कारण जानने की कोशिश करना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी मानसिक स्थिति से हैरान-परेशान हों अथवा अपने पार्टनर के साथ खुशी का अनुभव न कर रही हों, जो आप पहले अनुभव करती रही हों। इन कारणों से भी ऐसा हो सकता है। इसलिए पहले निश्चित कारण जानने का प्रयास करें और जो समस्या हो उसे हल करने की कोशिश करें।

भावनाओं के बारे में बात करें

अगर सेक्स के दौरान आप के मन में खराब विचार आ रहे हैं अथवा आप को प्रेशर अथवा जबरदस्ती की भावना का अनुभव हो रहा है तो तुरंत इस बात को अपने पार्टनर से बताएं। जिससे वह आप की मन:स्थिति को समझ सके और आप को रिकवर होने का समय मिल सके। अगर आप का पार्टनर आप को अच्छी तरह समझता होगा तो आप की समस्या को दूर करने में मदद करेगा। इससे आप बहुत जल्दी इस समस्या से बाहर आ सकेंगी।

जरूरत और इच्छाओं को समझें

आप अपने शरीर की जरूरतें और इच्छाओं के बारे में जानना चाहिए। इसके लिए आप को खुद को एक्सप्लोर करना पड़ेगा। इसके लिए आप को सेल्फ इंट्रोस्पेक्शन जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं। योग और मेडिटेशन भी आप के दिमाग में किसी भी तरह का प्रेशर होगा तो उसे दूर करने का प्रयत्न करेगा।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12

नोएडा-201301 (उ.प्र.) 
Search tag: bad orgasam, hot pack, hypertension, shame, need ,desire, Understand needs and desires

Related Posts

अधिक बन्धन अभिशाप हो सकता है

May 4, 2023

अधिक बन्धन अभिशाप हो सकता है पुरुषों के बारे में यह कहा जाता है कि वे मन की बात मन

ये औषधियां बढ़ाएंगी आप का सेक्स पावर

May 4, 2023

ये औषधियां बढ़ाएंगी आप का सेक्स पावर ज्यादातर लोगों का मानना है कि आयुर्वेद की कुछ औषधियां जैसे कि अश्वगंधा

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां

April 19, 2023

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां ‘सोशल मीडिया‘ आज के

पसंद-नापसंद लोगों की लिस्ट हमें बनाती है पक्षपाती

April 19, 2023

पसंद-नापसंद लोगों की लिस्ट हमें बनाती है पक्षपाती कहा जाता है कि ‘फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन‘। पर शायद

मां-बाप बच्चों के मालिक बनने की कोशिश न करें

April 19, 2023

मां-बाप बच्चों के मालिक बनने की कोशिश न करें बच्चे के पालन-पोषण में एक सब से महत्वपूर्ण बात यह है

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें

April 10, 2023

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें हमेशा सेक्सुअली ऐक्टिव कपल्स को यूटीआई और

PreviousNext

Leave a Comment