Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

laghukatha, story

Babu ji laghukatha by Sudhir Kumar

लघुकथा             *बाबू जी*                     आज साक्षरता …


लघुकथा
             *बाबू जी*

           

Babu ji laghukatha by Sudhir Kumar

        आज साक्षरता वाले बाबूजी(लोग उन्हें इसी नाम से जानते थे)के निधन से पूरा का पूरा क्षेत्र शोक के सागर डूबा हुआ था।बाबूजी के घर के बाहर लोगों का हूजूम बढ़ता ही जा रहा था।

        आखिर हो भी क्यों न,बाबू जी ने न केवल अपने गाँव बल्कि आस पास के दर्जनों गांवों में जहाँ स्कूल भवन नहीं थे,वहाँ सरकार ने मदद किया तो ठीक, अन्यथा अपने पैसों से स्कूल भवन बनवाने थे।लोगों को अपने बच्चों की साक्षरता के प्रति सतत संघर्ष किया।

अपनी निरक्षरता को बाबू जी अपना हथियार बना लिया था।सीधे साधे बाबूजी को बच्चा बच्चा प्यार करता था।

      शुरूआत अपने ही गाँव से किया था,क्योंकि गाँव में उस समय विद्यालय था नहीं, और कोई अपने दरवाजे या बाग में अनुमति देने को तैयार न था।

     जब बाबूजी ने होश संभाला तो अपने पिताजी जी किसी तरह अपने दरवाजे पर विद्यालय चलाने की अनुमति ले ली और अधिकारियों से मिलकर अध्यापक भी नियुक्त करा लिया।तब से आज तक बाबू जी बिना रूके बिना थके अपने उद्देश्यों पर चलते रहे।इसीलिए उन्होंने आजीवन शादी भी नहीं की।

         जिले के शिक्षा विभाग के कई अधिकारी साक्षरता मिशन के इस पुरोधा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

क्षेत्र के सांसद ने बाबूजी के नाम पर महाविद्यालय खुलवाने के आश्वासन साथ अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    बाबू जी अमर रहे के उदघोष से  गगन मंडल गूँज उठा।

✍सुधीर श्रीवास्तव

     गोण्डा(उ.प्र.)

    8125285921

©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

story-दिल्लगी(Dillagi)

August 5, 2022

 कहानी -दिल्लगी आज वैसे ही मैं चक्कर मरने निकला तो बस स्टॉप पर एक सुंदर कन्या को खड़े देख मैं

Story-बेदखल (bedakhal)

August 5, 2022

 कहानी -बेदखल   आज विरल ने अपने पापा को अपनी जिंदगी से बेदखल कर दिया था।कोर्ट में जा वकील की

Story- अकेलापन (akelapan)

August 4, 2022

 “अकेलापन” वृंदा के दिमाग़ की नसें फट रही थी जिनको वो अपने कह रही थी उन्होंने आज जता दिया की

Story-वो बारिश( wo barish)

August 3, 2022

 वो बारिश बीना ने जब देखा कि बारिश रुक गई हैं तो उसने यहां वहां रखे छोटे बड़े बर्तन और

Story-पाश्चाताप(pacchatap)

July 31, 2022

 पाश्चाताप आज फिर दोनों लड़कों ने घर में अशांति फैला दी,खूब लड़े थे आपस में कि कुर्सी भी तोड़ दी।महेश

सुर का जादू

June 29, 2022

 सुर का जादू Jayshree Birmi  एक शहर में चूहों का आतंक बहुत बढ़ गया था।घर,खेत और खलिहानों में खाद्य सामग्री

PreviousNext

Leave a Comment