Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Antar by Jitendra Kabir

 अंतर कहीं पर दुर्घटना कोई होने पर.. घायलों की सहायता के लिए  जितनी संख्या में लोग हाथ बढ़ाते हैं और …


 अंतर

Antar by Jitendra Kabir

कहीं पर दुर्घटना कोई होने पर..

घायलों की सहायता के लिए 

जितनी संख्या में लोग हाथ बढ़ाते हैं

और जितनी संख्या में लोग 

वहां खड़े होकर केवल वीडियो बनाते हैं,

दोनों तरह के लोगों की संख्या में यह अंतर ही 

हमारे समाज में मौजूद संवेदनशीलता

व असंवेदनशीलता का अंतर है।

किसी पर अत्याचार कोई होने पर..

उसके समर्थन में न्याय के लिए

जितनी संख्या में लोग खड़े हो जाते हैं

और जितनी संख्या में लोग

पीड़ित को ही अत्याचार का दोषी ठहराते हैं,

दोनों तरह के लोगों की संख्या में यह अंतर ही

हमारे समाज में मौजूद न्यायप्रियता

व स्वार्थप्रियता का अंतर है।

                                      जितेन्द्र ‘कबीर’

                                      

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

यादों का सिलसिला- डॉ इंदु कुमारी

February 3, 2022

यादों का सिलसिला तेरी हसीन यादों का सिलसिला अमिट है धूमिल नहीं होने वाली प्रेम पौधे उगाने वालीदमकती चेहरे की

नी बखत री बात-मईनुदीन कोहरी”नाचीज़ “

February 3, 2022

नी बखत री बात धोरां री आ ” धरती , धीरज री धरा सांतरी । सोनै सी गोरी बाळू रेत

तू ही तू है- नाचीज़ बीकानेरी “

February 3, 2022

तू ही -तू है जमीं से फलक तक तू ही -तू है । दिल की धड़कनों में तू ही –

सूरज दादा- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

February 3, 2022

सूरज दादा सूरज दादा उठा के गठरी, चले कुम्भ के मेला में।बसन्त पंचमी नहा केआउँ,दिन बीता बहुत झमेला में।।लुका छिपी

ऊँचा हो गया कद लोगों का जमींन से-विजय लक्ष्मी पाण्डेय

February 3, 2022

ऊँचा हो गया कद लोगों का जमींन से ऊँचा हो गया कद लोगों का जमीन सेसुना है जमीनें बंजर पड़ी

मेरे यार फेसबुकिए-सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 3, 2022

मेरे यार फेसबुकिए मेरे यार फेसबुकिए बता दो इस समय तुम हो कहाँमैंने तुम्हें ढूंढ रहा हूँयहाँ -वहाँ न जाने

Leave a Comment