Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Aisa samay aayega by Jitendra Kabir

 ऐसा समय आएगा जिस तरह से हर बात में  घुस रही है राजनीति आजकल जल्द ही ऐसा दिन आ जाएगा, …


 ऐसा समय आएगा

Aisa samay aayega by Jitendra Kabir

जिस तरह से हर बात में 

घुस रही है राजनीति आजकल

जल्द ही ऐसा दिन आ जाएगा,

पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भाई-बहन

और दोस्ती के रिश्तों में भी 

राजनीति का जहर घुल जाएगा

हर समुदाय के लोगों को 

पकड़ कर अलग-अलग बाड़ों में

बंद कर दिया जाएगा,

उनके बीच का कोई भी संबंध

प्रेम, भाईचारा, व्यापार सब कुछ

कानूनन जुर्म कहलाएगा।

अभी तो सरकारें अंतर्जातीय एवं

अंतरहैसियत विवाह निषेध जैसे

कानून भी लाएंगी,

और इस तरह समस्त विश्व को

इस महान देश की ओर से प्रेम व

विश्व-बंधुत्व का संदेश दिया जाएगा।

                           जितेन्द्र ‘कबीर’ 

                           

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

मदर्स डे विशेष -माँ की दुआएं

May 6, 2022

मदर्स डे विशेष माँ की दुआएं घर से सफर करने निकलना हो । माँ को जहन में रख निकला करो

कविता-मां ही जन्नत

May 6, 2022

कविता-मां ही जन्नत न मैं मंदिर पुजू न मस्जिद और न ही गुरूद्वारा,मां के चरणों में ही समाई है देखो

कविता-समाज में और जागरूकता लाए !

May 6, 2022

समाज में और जागरूकता लाए ! समाज में जागरूकता लाए,सभी को शिक्षित बनाए,बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाए, समाज में

कविता – कोयले की किल्लत

May 6, 2022

कविता -कोयले की किल्लत कोयले नें राजनीतिक माहौल में गर्मी लाई कमीं दूर अपनी आइडिया समस्याएं बतलाईअंतरराष्ट्रीय बाजार की बात

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ”

May 4, 2022

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ सुकून को संभालना आसान नहीं बड़े नाज़ों से पालती हूँ, ज़ख़्मों के

कविता-आपनो राजस्थान!

May 2, 2022

 आपनो राजस्थान! रेतीली मरुस्थलीय भूमि,ऊंट पर बैठकर सवारी, जीवंत संस्कृति,जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है विशिष्ट पहचानम्हारों रंगीलों

PreviousNext

Leave a Comment