Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

aatishbaaji jaruri nahi by Jitendra Kabir

 आतिशबाजी जरूरी नहीं दीवाली – दशहरे जैसे त्यौहारों में धूम – धड़ाके को जरूरी मानना हो या फिर नववर्ष के …


 आतिशबाजी जरूरी नहीं

aatishbaaji jaruri nahi by Jitendra Kabir

दीवाली – दशहरे जैसे त्यौहारों में

धूम – धड़ाके को जरूरी मानना हो

या फिर नववर्ष के आगमन का

स्वागत करना हो

आतिशबाजी के शोर में दबाकर,

शादी एवं अन्य सामाजिक समारोहों में भी

पटाखे चलाने की परंपरा निभाकर,

देश के प्रमुख शहरों में

वायु व ध्वनि प्रदूषण की समस्या को

आने वाले दिनों के लिए 

ज्यादा विकराल बनाकर,

दो – चार हजार रुपयों के पटाखे फोड़

खुद को बड़े शूरवीर कहलाकर,

मानसिक दिवालियेपन के शिकार जो लोग

दिखाना चाहते हैं

पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति की शान,

उनसे कहना चाहता हूं मैं सिर्फ इतना

कि बारूद की गंध मिली हवाएं

नहीं रहीं हैं कभी किसी महान मुल्क 

और संस्कृति की पहचान,

कानफोड़ू धमाकों में खुशियां ढूंढना

हिंसक प्रवृतियों का है काम,

इसलिए आतिशबाजी के विरोध को

अपनी संस्कृति व धर्म पर हमला बताकर

शांति, दया, समझदारी एवं 

उच्च आध्यात्मिक ज्ञान की संस्कृति को

अपने तुच्छ कुतर्कों से न करो यूं बदनाम।

                               

 जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

लेखिका वीना कह बुलाए दुनिया

May 14, 2023

लेखिका वीना कह बुलाए दुनिया कलम प्रखरव नहीं थी मेरी इसे प्रखरव बनाया है।।हर गहरा ज़ख़्म मेरा शब्दों में ज़हर

मातृदिवस विनयांजलि-मॉं मेरा जीवन आधार

May 11, 2023

मातृदिवस विनयांजलि-मॉं मेरा जीवन आधार मातृदिवस विनयांजलि तेरा नाम जुबां पे आते ही मेरे दर्द सभी थम जाते हैं ,माँ

हे मेरे ईश्वर अल्लाह, परवरदिगार मेरे मालिक

May 11, 2023

हे मेरे ईश्वर अल्लाह, परवरदिगार मेरे मालिक मैंने कहा गुनहगार हूं मैं उसने कहा बक्ष दूंगा मैंने कहा परेशान हूं

मेरे अपने ……. (Mere apne)

May 7, 2023

मेरे अपने ……. रिश्ते बंधे होते हैं, कच्चे धागे की डोर सेहमने तो संभाला बहुत, अपने रिश्तों कोपर रिश्तों की

एक कोशिश , जरिया बनने की

May 4, 2023

एक कोशिश , जरिया बनने की ज़हर जो उगले मेरी कलम छील के ये रख देती हैक्रोध कि ज्वाला धधक

कविता – अंधेरे की आवाज़ | Andhere ki awaz

April 26, 2023

अंधेरे की आवाज़  तालाब शांति में समुद्रीय हलचलविश्व का दूरस्थ प्रतिमान,जो नहीं खोज पाया खोज ही नहीं पायाकविता और कहानियों

PreviousNext

Leave a Comment