Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Aankhe by nandini laheja

आँखें मन के भावों को बिना शब्द,किसी तक पहुंचाए। कभी प्रश्न कहे,कभी दे स्वयं उत्तर,यही तो नयनो की भाषा कहलाये। …


आँखें

Aankhe by nandini laheja

मन के भावों को बिना शब्द,
किसी तक पहुंचाए।
कभी प्रश्न कहे,कभी दे स्वयं उत्तर,
यही तो नयनो की भाषा कहलाये।
कोई ख़ुशी जब मिलती है मन को,
रोशनी सी चमकती हैं अखियाँ।
गम से गर जब तड़पे मन तो,
अविरल नीर बहाती हैं अखियाँ।
यादों में किसी की खोकर,
थक सी जाती है अखियाँ।
मनचाहा जब मिल जाये तो,
खिल सी जाती हैं अखियाँ।
बुरा किसी का करे गर कोई,
डर सी जाती हैं अखियाँ।
प्रेम से अपने प्रियतम आगे,
शर्म से झुक जाती अखियाँ।
सच ही तो है मानव के हर भाव की,
साक्षी होती हैं अखियाँ।

नंदिनी लहेजा
रायपुर (छत्तीसगढ़ )
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित


Related Posts

क्यों एक ही दिन मां के लिए

May 8, 2022

क्यों एक ही दिन मां के लिए मोहताज नहीं मां तुम एक खास दिन कीतुम इतनी खास हो कि शायद

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास

May 8, 2022

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास  मां शब्द का विश्लेषण शायद कोई कभी नहीं कर पाऐगा, यह दो

मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं

May 7, 2022

“मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं” जिस कोख में नौ महीने रेंगते मैं शून्य

माँ तेरे इस प्यार को

May 7, 2022

माँ तेरे इस प्यार को तेरे आँचल में छुपा, कैसा ये अहसास ।सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो

बीते किस्से

May 7, 2022

बीते किस्से अपनी जिंदगी के कुछ नायाब किस्से मैं सुनाती हूंलोग कहते मुझे पागल , मैं तो कलम कि दीवानी

कविता-दर्द ने दस्तक दी

May 6, 2022

दर्द ने दस्तक दी आज फिर दर्द ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी हमें यू ना रुलाओ… 2मैं इस

PreviousNext

Leave a Comment