Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Aajkal ke vidwan by Jitendra Kabir

 आजकल के विद्वान इतिहास के नाम पर जिन लोगों ने पढ़ी किसी विशेष धर्म और विचारधारा की केवल ‘प्रचार सामग्री’ …


 आजकल के विद्वान

Aajkal ke vidwan by Jitendra Kabir

इतिहास के नाम पर जिन लोगों ने पढ़ी

किसी विशेष धर्म और विचारधारा की

केवल ‘प्रचार सामग्री’ ही,

व्याख्यान उनके ऐतिहासिक ज्ञान पर

सब जगह चर्चा में आते हैं

इतिहास को निष्पक्ष दृष्टि से देखने वाले

विद्वान आजकल कहां पूछे जाते हैं।

समाचारों के नाम जिन लोगों ने देखी-सुनी

भड़काऊ, भ्रामक और पैसों के लिए

बिक चुकी ‘पेड न्यूज’ ही,

वो लोग ही समसामयिक ज्ञान के 

ब्राण्ड एंबेसडर कहलाते हैं

समाचारों को निष्पक्षता से प्रस्तुत करने वाले

पत्रकार आजकल कहां देखे जाते हैं।

रिसर्च के नाम पर जिन लोगों ने खोजे

सोशल मीडिया पर किसी खास विचारधारा को

समर्थन करते ‘प्रोपेगंडा वीडियो’ ही,

कट्टर धर्मांध होने में वो लोग सबसे

पहले नंबर पर आते हैं

इंटरनेट की सच्ची-झूठी बातों पर यकीन करने

से पहले लोग आजकल अपना दिमाग

कहां लगाते हैं।

            जितेन्द्र ‘कबीर’                                      
संपर्क सूत्र – 7018558314
जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

स्थानीय भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम चलाया है

March 5, 2023

भावनानी के भाव  स्थानीय भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम चलाया है नवाचार में तीव्र विकास करने समृद्ध करने भाषाई अड़चनों को

हे राम!! | Hey ram

March 5, 2023

हे राम!! राम तुम क्यूं ना बन सके प्रैक्टिकल,कि जब मेघनाद का तीर लगा लखन को,क्यों तुमने द्रवित किया था

द्वारिका में बस जाओ

March 5, 2023

 द्वारिका में बस जाओ वृंदावन में मत भटको राधा, बंसी सुनने तुम आ जाओ । कान्हा पर ना इल्जाम लगे,

सब्र। सब्र पर कविता| kavita -sabra

March 5, 2023

 सब्र। जब आंखें नम हो जाती है, जब आत्मा सहम जाती है, उम्मीद जिंदा नहीं रहती, जिंदगी गम से भर

मेरी दादी माँ| meri dadi maa

March 5, 2023

 मेरी दादी माँ आज की शाम मेरी दादी के नाम कर रहे सब आज तुम्हारी बातें इकट्ठा हो घर के

नम्रता का आभूषण धारण करना होगा

March 4, 2023

 भावनानी के भाव नम्रता का आभूषण धारण करना होगा अपना जीवन सुखी बनाना है तो  अटके काम बनाना है तो 

PreviousNext

Leave a Comment