Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Aajkal ke siyashtdan by Jitendra Kabir

 आजकल के सियासतदां मारना जो हो कभी ‘श्वान’ तो दे कर उसे पागल करार खूब कर दो बदनाम ताकि जब …


 आजकल के सियासतदां

Aajkal ke siyashtdan by Jitendra Kabir

मारना जो हो कभी ‘श्वान’

तो दे कर उसे

पागल करार

खूब कर दो बदनाम

ताकि जब मारो उसे

तो करे ना दुनिया 

कोई सवाल,

प्रयोग खूब करते हैं

इस युक्ति का इंसानों पर

आजकल के सियासतदां।

किसी भी घटना को

सांप्रदायिक रंग देने के लिए

तैयार बैठे रहते हैं

सोशल मीडिया के उनके पहलवान,

दलगत व निजी स्वार्थ के आगे

ऐसे लोग नहीं देते

किसी की इज्जत और 

प्राणों को भी अधिमान,

राजनीति में सही-गलत

कोई भी हथकंडा अपनाकर

सफल होने वालों का दौर चला है,

इंसान नहीं हों जैसे

कोई शिकारी जानवर ही बन गये हैं

आजकल के सियासतदां।

                          जितेन्द्र ‘कबीर’


Related Posts

विघटन के बीज- जितेन्द्र ‘कबीर

March 25, 2022

विघटन के बीज एक घर के दो सदस्य,एक शाकाहारी पूर्णतःलेकिन दूसरे को मांसाहार भाए,खाने के ऊपर रोज ही उनकीआपस में

प्राथमिकता में नहीं- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

प्राथमिकता में नहीं जब सरकारें देने लगें सियासी लड़ाईयां जीतने परध्यान ज्यादाऔर ज़िंदगी की लड़ाई हार रहीजनता पर कम,तो समझ

प्रेम रहेगा हमेशा- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

प्रेम रहेगा हमेशा हम पहले इंसान नहींजो प्रेम में हैंऔर विश्वास करोकि हम आखिरी भी नहीं होंगे,नफरत, घृणा, स्वार्थ, हिंसाऔर

चुप्पी की कीमत- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

चुप्पी की कीमत अगर तुम्हारा कोई पड़ोसीकुछ हथियारों और गुण्डों के बल परधावा बोल देतुम्हारे घर पर कब्जे के लिए,तो

मौत के व्यापारी- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

मौत के व्यापारी नशे के व्यापार सेफायदा उठाने वाले लोगजब तक मौजूद हैं इस दुनिया में,नशामुक्त समाज के आह्वानऔर दावे

प्यारा बचपन-अनिता शर्मा

March 25, 2022

प्यारा बचपन परिवार में बड़ी शक्ति है मन प्रसन्नता से भर जाता बच्चों का खिलता चेहरा तो सराबोर हो हर

Leave a Comment