Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

Aaj ravan jalaya jayega by shiddharth gorakhpuri

 आज रावण जलाया जाएगा दशहरा है आज, आज रावण जलाया जाएगा। राम को अच्छा और रावण को बुरा बताया जाएगा। …


 आज रावण जलाया जाएगा

Aaj ravan jalaya jayega by shiddharth gorakhpuri

दशहरा है आज, आज रावण जलाया जाएगा।

राम को अच्छा और रावण को बुरा बताया जाएगा।

राम राम और राम का नाम ही होगा हर तरफ ,

राम की आड़ में अपने अंदर के रावण को छुपाया जाएगा।

दशहरा है आज, आज रावण जलाया जाएगा।

मर्यादित होकर राम बनना चाहता कौन है।

राम जैसे बनो प्यारे ,  ये कहता कौन है।

ये देख के अंदर का रावण, रह रह के मुस्कराएगा।

दशहरा है आज, आज रावण जलाया जाएगा।

राम निःसंदेह अच्छे थे ,पर अच्छाई का अनुसरण कहाँ है।

रावण को जलाया पर ,अंदर के रावण का मरण कहाँ है।

रावण को रावण अनगिनत सदियों तक बताया जाएगा।

दशहरा है आज, आज रावण जलाया जाएगा।

कितने लोगों ने प्रयास किया, कि वे भी कभी राम बने।

यदि थोड़ा सा कोई राम बने तो दुनिया का सारा काम बने।

कोई बताए की अंदर के रावण को कब जलाया जाएगा।

दशहरा है आज, आज रावण जलाया जाएगा।

-सिद्धार्थ गोरखपुरी


Related Posts

मेरे किस्से -सतीश सम्यक

February 7, 2022

मेरे किस्से- सतीश सम्यक तुम्हें पता थाकिमैं तुम्हें पसंद करता हूँ।तभी तो तुम ,मुझे जलाने की खातिरनाम लिया करती थी

बेरोजगार हूं-दीप मदिरा

February 7, 2022

बेरोजगार हूं कभी कट्टर हिंदूवादी हूं कभी कट्टर भाजपा समर्थक हूं कभी कट्टर मोदी समर्थक हूं कभी कट्टर योगी समर्थक

जाति -पाति- -सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 6, 2022

जाति -पाति जाति-पाति में मत उलझो ,रहना है हमें हर ठाँव बराबर।सिर के ऊपर सूरज तपता ,तो पाँव केनीचे छाँव

नब्ज/नेता- सधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

नब्ज/नेता मैं नेता हूं मगर मैं दूसरे किस्म का नेता हूंगली गली नहीं भटकताजनता की नब्ज नहीं टटोलता,क्योंकि मुझे खुद

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम- सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम हे बापू हे राष्टृपिता संत साबरमती केपुजारी अहिंसा केतुम्हें नमन हैकोटि कोटि प्रणाम है।देश में आज

दोस्तों के नाम की शाम-सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

दोस्तों के नाम की शाम आइए!कुछ करते नहीं तो बस इतना करते हैं,एक शाम दोस्तों के नाम करते हैं,मौज मस्ती

Leave a Comment