Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, lekh

हिंद का बेटा या दामाद-Rishi sunak

हिंद का बेटा या दामाद-Rishi sunak जिस ने सांसद पद की शपथ गीता पर हाथ रख ली तब से भारतीयों …


हिंद का बेटा या दामाद-Rishi sunak

हिंद का बेटा या दामाद-Rishi sunak

जिस ने सांसद पद की शपथ गीता पर हाथ रख ली तब से भारतीयों के मन में बसे ऋषि सुनक खुद को ब्रिटन के वासी किंतु हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला बताते हैं।जो मंदिरों में जाता हैं और दिवाली के दियें भी जलाते हैं।उनकी पत्नी अक्षिता और उनकी संपत्ति राजघराने से भी अधिक हैं ऐसा कहा जा रहा हैं।

ऋषि सुनक के दादा दादी पंजाब से 1940 आसपास अफ्रीका में स्थाई हुए थे।उनके पिता यशवीर सुनक का जन्म केन्या में हुआ था,और माता उषा का जन्म तंजानिया में हुआ था।दोनों के परिवार ब्रिटन में स्थाई हुए थे,बाद में उषा और यशवीर की शादी हुई थी।1980 में ऋषि सुनक का जन्म हुआ था।एक बड़ी फर्म में एनालिस्ट का कार्य कर रहे ऋषि ने अर्थशास्त्र, फिलोसोफी और राज्यशास्त्र का अभ्यास किया हैं।सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की बेटी अक्षिता से उनके यूएसए की स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी में अभ्यास के दौरान प्रेम हुआ था ,जो विवाह में 2009 परिणित हुआ था।
2012 से राजनीति में पदार्पण किया था कुछ आठ सालों के भीतर ही सांसद में से प्रधानमंत्री बन गए हैं।2015 में अपनी पार्टी के टिकिट पर रिचमंड से सांसद बने।यूरोपियन संघ में से निकलने की जुंबिश में उनका भी सहयोग था जिससे उनकी प्रतिष्ठा में उजाफा हुआ हैं।2018 में थेरेसा मे की सरकार में वे तीसरे नंबर के ताकतवर मंत्री थे।प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर बने।अप्रैल में 2020 में करोनाकाल दरम्यान लोकडाउन दरम्यान उन्होंने जो राहत बजेट बनाया था उससे उनकी काबिलियत की सराहना हुई। थी उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ था।2022 में कुछ नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे तब आवाज उठा कर कंजरवेटिव पार्टी के चांसलर पद से इस्तीफा दे दिया था।प्रधानमंत्री की रेस में जुलाई 22 से थे,137 मतों से आगे हो प्रचलित हुए थे। लिज़ ट्रस के साथ रेस में कंजरवेटिव पार्टी ने लिज़ ट्रस को चयनित कर उन्हे प्रधानमंत्री बनाया था।कुछ ही महीनों में अर्थिकनीति के मोर्चे पर नाकामयाब होने की वजह से कुर्सी छोड़नी पड़ी।और ऋषि सुनक बिनहरिफ चुने गए।बोरिस जॉनसन और पेन्नी मोर्डेंट ने नामांकन वापिस लेने से और प्रीति पटेल और दूसरे नेताओं के समर्थन से बिनहरिफ चुने गए।
अपने देश में अब सभी की उम्मीद हैं कि ब्रिटन के साथ अपने रिश्ते अब सही रहा करेंगे।क्योंकि अपने देश का बेटा या कहो दामाद अब सर्वोच्च स्थान पर बैठा हैं तो उनका नजरिया अपने देश के लिए सही रहें।वैसे यूएसए के चुनावों में कमला हैरिस से भी काफी अपेक्षाएं रखी गईं थी जिस का आजतक कोई भी परिणाम नहीं दिख रहा हैं।देखें दामाद जी कितना रिश्ता रखते हैं।

About author

Jayshree birimi
जयश्री बिरमी
अहमदाबाद (गुजरात)

#rishisunak rishi sunak

Related Posts

हनुमान जी – साहस, शौर्य और समर्पण के प्रतीक

April 5, 2023

 हनुमान जी – साहस, शौर्य और समर्पण के प्रतीक हनुमान, जिन्होंने सीता देवी को दिखाने के लिए अपना हृदय खोल

कोरोना कहर की रफ्तार में तेज़ी

April 5, 2023

कोरोना कहर की रफ्तार में तेज़ी सुनिए जी ! सावधान रहिएगा, भारत में कोविड की फ़िर तेज़ रफ्तार हर व्यक्ति

हकीकत प्रतीत होता पौराणिक शाब्दिक ताना-बाना!

April 5, 2023

हकीकत प्रतीत होता पौराणिक शाब्दिक ताना-बाना! काम कौड़ी का नहीं फुर्सत ढेले की नहीं सबको अपने से मतलब है इसलिए

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए

April 4, 2023

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए ‘अभी तो मैं जवान हूं…’ यह

प्रतियोगिता | competition

April 4, 2023

प्रतियोगिता | competition प्रतिस्पर्धा एक प्रकार के उद्दीपक का कार्य करता है मनुष्य के जीवन में।जिससे मनुष्य में एक प्रकार

अपने पैरों पर खड़ी होना मतलब गौरव सिद्ध करना

April 4, 2023

अपने पैरों पर खड़ी होना मतलब गौरव सिद्ध करना अभी जल्दी ही ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के नाम पर एक बड़ा

PreviousNext

Leave a Comment