Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

हाय रे गंतव्य जीवन – डॉ हरे कृष्ण मिश्र

 हाय रे गंतव्य जीवन चली अचानक गई यहां से, जिसका कोई विश्वास नहीं, अंधकार में टटोल रहा हो , जैसे …


 हाय रे गंतव्य जीवन

हाय रे गंतव्य जीवन - डॉ हरे कृष्ण मिश्र

चली अचानक गई यहां से,

जिसका कोई विश्वास नहीं,

अंधकार में टटोल रहा हो ,

जैसे राही गंतव्य मार्ग को ।।

बाल अरुण के रथ पर देखा,

बैठ  चली दूर तुम हम से ,

 एहसास नहीं कह पाता हूं,

 निशब्द बना अपना जीवन ।।

जीने का कोई अर्थ तो होता ,

मैं भी रोता  चुपके चुपके ,

जाने अनजाने में किसको ,

दर्द बांट दूं बोलो अपना ।।

काश कोई तो पास में होता,

अपना जी मैं हल्का करता ,

गम नहीं कोई दर्द बांटने ,

पास खड़ा कोई मेरा होता ।।

कहने को जीवन है अपना,

एकांत मुझे अच्छा लगता है,

तेरी पीड़ा में अनुभव करता ,

गम होता है साथी  अपना ।।

बहुत दूर तुम जा बैठी हो ,

नहीं है कोई और ठिकाना,

बीते दिन को  गिन लेता हूं,

कल पर करता नहीं भरोसा ।।

आज लिखूंगा दर्द तुम्हारा ,

पर गीत नहीं  मैं गा पाऊंगा,

लिखने को मैं लिख लेता हूं ,

पढ़ने पर आंसू आते  हैं ।।

बड़ी विवशता मेरे जीवन की ,

काश किसी से कह पाता मैं,

जन्म जन्म का साथी तुम ही ,

फिर बनी हुई  बेचैनी  कैसी  ।।??

आकुल अंतर उथल-पुथल है,

जीने का क्रम बचा कहां है ,

सोच सोच कर घबड़ाता हूं ,

क्या जीने का और राह है ??

व्याकुलता  रही है मेरी ,

धरती की  कैसी  बेचैनी,

कहने और सुनने  का ,

 बचा अब दर्द  मेरा है ।।

अपने गीतों के शब्दों में,

तेरे दर्दों को पिरोता हूं,

सरल शब्दों में कहता हूं,

अपना सब कुछ खोया हूं ।।

दिया था  स्नेह जो तूने ,

वही तो मेरी दौलत है ,

पाने की ना और कोई,

बचा दिल में तमन्ना है ।।

नदी के दो किनारे हम,

मिलेंगे सिंधु तट जाकर,

इधर जलधार में बहकर,

चलेंगे जिंदगी  भर हम ।।

मौलिक रचना 
                डॉ हरे कृष्ण मिश्र
                बोकारो स्टील सिटी
                झारखंड ।


Related Posts

इन्सानियत के पक्ष में- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 15, 2022

इन्सानियत के पक्ष मे क्या तुम सीखना चाहते होखुद कई दिन भूखे रहकरअनाज की कीमत समझना? खुद पर कोई जुल्म

अश्रु- जयश्री बिरमी

January 15, 2022

अश्रु बहते है अश्क ही आंखो के द्वार सेखुशी हो तो भी बहेंगे येगम में तो बहने का दस्तूर ही

हालात- जयश्री बिरमी

January 15, 2022

हालात मिलाना हाथ मुश्किल हैं बहुतगले लगाने की बात ही न कीजिएघूमने की ख्वाहिश बहुत हैंमगर बाहर निकलने की बात

एक अभिशाप- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 15, 2022

एक अभिशाप एक तरफ हैं…घर में बेटी के जन्म लेने परमायूस होने वाले लोग,लेकिन बेटे के जन्म परपूरे गांव, रिश्तेदारी

शेखियां बघारने का मौसम- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 15, 2022

शेखियां बघारने का मौसम चुनाव आ गये हैं और अब… देश को तरक्की की राह परले जाएगा कोई,तो कोई यहां

स्वामी विवेकानन्द – डॉ. इन्दु कुमारी

January 15, 2022

स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणा स्रौत शांति के संवाहक संतदेशभक्त समाज हितैषीलक्ष्य पाकर न रुके कदम भारतीयों के आदर्श हैंआध्यात्मिक

Leave a Comment