Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

स्वयं प्रेम कविता -डॉ. माध्वी बोरसे!

स्वयं प्रेम! स्वयं प्रेम की परिभाषा,बस खुद से करें हम आशा,स्वयं का रखें पूरा ख्याल,खुद से पूछे खुद का हाल! …


स्वयं प्रेम!

स्वयं प्रेम कविता -डॉ. माध्वी बोरसे!
स्वयं प्रेम की परिभाषा,
बस खुद से करें हम आशा,
स्वयं का रखें पूरा ख्याल,
खुद से पूछे खुद का हाल!

स्वयं से प्रेम है ईश्वर की भक्ति,
देती है यह हमारी आत्मा को शक्ति,
जिंदगी को गुजारे, खुश रहकर,
स्वयं को बनाएं, हर दिन बेहतर!

स्वयं पर करें पूरा विश्वास,
प्रेम से भरी हो, हर एक सांस,
प्रेम, प्रसन्नता हो हमारा व्यवहार,
करें खुद को पूरी तरह से स्वीकार!

स्वयं से प्यार और विश्वास कभी न खोए,
हंसते रहे हमेशा कभी ना रोए,
दूसरों से वही व्यक्ति, प्रेम कर सकता है,
जिसके स्वभाव में, स्वयं के लिए भी प्रेम झलकता है!

निकाल देते हैं, अपने अंदर से अहंकार और अभिमान,
हमारे जीवन में हो, प्रेम और सम्मान,
कोई करे ना करे, पर खुद से मोहब्बत करते रहेंगे,
प्रेमानुभूति से हमारा जीवन भर देंगे!
कोई करे ना करे, पर खुद से मोहब्बत करते रहेंगे,
प्रेमानुभूति से हमारा जीवन भर देंगे!

डॉ. माध्वी बोरसे!
स्वरचित व मौलिक रचना
राजस्थान (रावतभाटा)!


Related Posts

कविता -गँवईयत अच्छी लगी

June 23, 2022

 कविता -गँवईयत अच्छी लगी सिद्धार्थ गोरखपुरी माँ को न शहर अच्छा लगा न न शहर की शहरियत अच्छी लगी वो

कविता – बचपन पुराना रे

June 23, 2022

 कविता – बचपन पुराना रे सिद्धार्थ गोरखपुरी ढूंढ़ के ला दो कोई बचपन पुराना रे पुराना जमाना हाँ पुराना जमाना

ये ख्वाब न होते तो क्या होता?

June 23, 2022

 कविता – ये ख्वाब न होते तो क्या होता? सिद्धार्थ गोरखपुरी झोपड़ी में रहने वाले लोग जब थोड़े व्यथित हो जाते

रक्त की बूँद!!!!

June 23, 2022

 रक्त की बूँद!!!! अनिता शर्मा रक्त की हर बूंद कीमती,रक्तदान जरूरी है।कीमती हर जान रक्त से,रक्त दान जरूरी है। समय-समय

“श्रृंगार रस”

June 22, 2022

 “श्रृंगार रस” वो लम्हा किसी नाज़नीन के शृंगार सा बेइन्तहाँ आकर्षक होता है, जब कोई सनम अपने महबूब की बाँहों

खालसा-हरविंदर सिंह ”ग़ुलाम”’

June 5, 2022

 खालसा अंतर्मन में नाद उठा है  कैसा ये विस्माद उठा है  हिरण्य कश्यप के घर देखो  हरी भक्त प्रह्लाद उठा

PreviousNext

Leave a Comment