Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, sneha Singh

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां ‘सोशल मीडिया‘ आज के …


सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां

सोशल मीडिया‘ आज के समाज के लिए अच्छा है या बुरा, यह हम सभी अभी तक तय नहीं कर सके हैं। इसमें शायद तीस-सत्तर का रेसियो आ सकता है। यह सवाल मन में उठता है तो मन में यह विचार आता है कि सोशल मीडिया का हाइप क्रिएट करने वाले मूल तो हम ही हैं न। इसे इतना महत्व देने वाले भी हम ही हैं। अभी जल्दी दो मामले ऐसे सामने आए, जिन्होंने हमें इस बारे में काफी सोचने को मजबूर कर दिया। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर की एक नौ साल की लड़की से उसके पिता ने घर जा कर पढ़ने बैठने के लिए कहा तो इसके लिए उसने आत्महत्या कर ली। इस लड़की को उसके आसपास के लोग ‘इन्स्टा क्वीन कह कर बुलाते थे। वह अक्सर इन्स्टा पर रील बना कर पोस्ट करती थी। एक नौ साल की लड़की को पढ़ने बैठने के लिए कहने पर इतना बड़ा कदम उठाना कितनी दुखद बात है। आखिर ऐसा उसके दिमाग में कैसे आया होगा?
दूसरा मामला दिल्ली का है। दिल्ली में एक लड़की मेट्रो में सेमी न्यूड कपड़े पहन कर घूमती मिली थी। किसी का उसके कपड़ों से जज न करना, पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह कंट्रोवर्सियल कपड़े पहन कर जाने का मतलब? उस लड़की के कपड़े ऐसे थे, जिससे साफ लग रहा था कि वह वायरल होना चाहती थी।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐसा है, जिसमें आप रातोरात फेमस हो सकती हैं। एक बार बस आप की वीडियो या हरकत वायरल हो जाए यानी बात पूरी। यहां कच्चे बादाम वाले अंकल को उनके गाने के कारण जबरदस्त पब्लिसिटी मिल जाती है, तो बचपन का प्यार वाला लड़का भी इसी तरह प्रसिद्ध हो जाता है। अब फेमस होना है तो आप को फिल्मों में जाने की राह नहीं देखनी पड़ती, आप को स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं है, आप कोई ऊटपटांग हरकत कर के सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दें। वह वायरल हो जाए, बस आप फेमस। नो डाऊट, यह प्लेटफार्म पर आप को खासी कमाई कराता है। इस प्लेटफार्म द्वारा लोग खूब कमाई कर भी रहे हैं, पर इस प्लेटफार्म पर सफल होने के लिए लड़कियां किस-किस तरह के तमाशे करती हैं, यह चिंता की बात है।

 सफलता के लिए आप क्या-क्या कर सकती हैं

सोशल मीडिया पर सफल होने की लालच और कम मेहनत में अच्छी-खासी कमाई करने की लालच व्यक्ति को किस हद तक ले जाती है, यह सचमुच चिंता की बात है। एक बार सफलता मिल जाए तो फिर उसे बनाए रखने, लाइक या कमेंट के बारे में सख्त इमोशनल लड़कियों को जब यह नहीं मिलता तो वे कितनी नर्वस हो जाती हैं अथवा इसे पाने के लिए कितना विवादास्पद बर्ताव कर सकती हैं, यह भी एक गंभीर विषय है। आंकड़े बताते हैं कि सोशल मीडिया के कारण आत्महत्या के मामले पिछले पांच सालों में लगभग 40 प्रतिशत बढ़े हैं। खैर, आजकल सोशल मीडिया पर आजकल जो बहुत काॅमन ट्रेंड चल रहा है, वह है विवादास्पद होना। आप को यहां सफल होना है, आप को यहां अपनी सफलता बनाए रखनी है, तो आप से जितना हो सके, उतना अधिक विवादास्पद बनिए। पहले की तरह सत्य या प्रामाणिकता का महत्व अब काफी कम हो गया है। अलबत्त, सभी ऐसे नहीं हैं, अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर अच्छा कंटेंट परोसते हैं। इस तरह के कंटेंट के लिए वे मेहनत भी करते हैं। पर सभी एक जैसे नहीं होते। अधगगरी छलके बगैर नहीं रह सकती, इसके अनुसार तमाम लोग सोशल मीडिया पर फेमस बने रहने के लिए जो नहीं करना चाहिए, इस तरह का तमाशा करती हैं। इसमें दूसरों को नीचा दिखाने से ले कर अपने विवादास्पद वीडियो, खुलेआम गालियां बकना, किसी के साथ हुई व्यक्तिगत चैट की स्क्रीनशॉट सार्वजनिक करना आदि इस तरह की तमाम बातें शामिल हैं। बात मात्र इतनी है कि फेमस होने के लिए वे किस हद तक जा सकती हैं, यह तय करना मुश्किल है।

 यहां कोई पैमाना नहीं है

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है, जहां कोई पैमाना लागू नहीं होता, इसलिए लोग बिंदास हो कर बहुत कुछ पोस्ट करते हैं। नो डाऊट, हम डेमोक्रेसी को मानते हैं, यह भी सच है कि हम आजाद देश के आजाद नागरिक हैं, पर सार्वजनिक प्लेटफार्म पर आप कैसा व्यवहार कर रही हैं, यह आप को स्वयं तय करना होता है। सार्वजनिक रूप से अमुक तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। खुल कर जीने और ओछा व्यवहार करने में बहुत अंतर है। आप अच्छा व्यवहार कर के भी खुल कर जी सकती हैं। इसके लिए विवादास्पद बर्ताव करने की जरूरत नहीं है। परंतु अब लोगों को प्रसिद्धि पाने का आसान रास्ता विवादों में आने का दिखाई देने लगा है। यहां विवादास्पद बर्ताव और वचन से लोग बहुत जल्दी वायरल बन सकते हैं यानी बिना मतलब की मेहनत करने के बजाय विवादास्पद बन कर या बर्ताव कर के आसानी से ट्रोल होना अधिक पसंद करती हैं। आखिर ऐसा करने का मतलब क्या है? यह सफलता कब तक टिकी रहेगी?

हारा जुआरी डबल खेलता है

आप एक बार विवादास्पद बर्ताव या वचन से वायरल हो जाएं और लोग आप को पहचाने लगें तो? एक बार ऐसा होने पर आप ने जो भी पोस्ट की है, आप ने कुछ विवादास्पद बात या चीज पोस्ट की और उसके वायरल होने के बाद यह लोगों के लिए सफलता की सीढ़ी बन जाती है। उसके बाद तो सफल होने के लिए हमेशा वैसा ही कंटेंट तलाशती रहती हैं, जो विवादास्पद हो और जिसे वायरल कर के तमाम लाइक या कमेंट मिल सकें। ऐसा करने में व्यक्ति कभी-कभी इस हद तक चला जाता है कि उसे पता नहीं रहता। यहां हारा हुआ जुआरी डबल खेलता है, वाली परिस्थिति बन जाती है। एक बार सफल होने के बाद इस सफलता को बनाए रखने के लिए पहले से भी दमदार रील डालनी है, यह सोच कर लोग तमाम सीमा लांघ जाते हैं। यहां यह सोचने लायक है कि विवादास्पद बर्ताव या वचन सफल बना सकता है, पर आप के सम्मान का क्या? क्या विवादास्पद बर्ताव से मिली सफलता आप के सम्मान को बनाए रखेगी?

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12

नोएडा-201301 (उ.प्र.) 


Related Posts

कश्मीर घाटी की वादियों में दाखिल होंगे दुनियां के दिग्गज

May 10, 2023

कश्मीर घाटी की वादियों में दाखिल होंगे दुनियां के दिग्गज ! जी-20 पर्यटन कार्यसमूह सम्मिट कश्मीर श्रीनगर- 23-24 मई 2023

वैश्विक चिंतनीय अर्थव्यवस्था बनाम भारतीय सुदृढ़ अर्थव्यवस्था

May 10, 2023

वैश्विक चिंतनीय अर्थव्यवस्था बनाम भारतीय सुदृढ़ अर्थव्यवस्था वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफ़एसडीसी) की 27 वीं बैठक में वित्तीय प्रणाली

सौ क्विंटल के तीन फल , अरे कैसे ?

May 10, 2023

सौ क्विंटल के तीन फल , अरे कैसे ? अरे ! सच आज मैं बहुत बड़ी सोच मे उलझ गयी

The kerala story movie|द केरल स्टोरी – टैक्स फ़्री बनाम बैन

May 10, 2023

द केरल स्टोरी – टैक्स फ़्री बनाम बैन फिल्म में डिस्क्लेमर जोड़ा है कि फिल्म घटनाओं का काल्पनिक संस्करण है,

भारत में इतने मिग-21 क्रैश क्यों?

May 10, 2023

भारत में इतने मिग-21 क्रैश क्यों? मिग-21 रुस का तैयार एक फाइटर विमान है। इसका इंजन काफी पुराना है और

Blogger website पर पोस्ट कैसे लिखे? । Blog Kaise Likhe in detail

May 10, 2023

Blogger website पर पोस्ट कैसे लिखे? |Blog Kaise Likhe? पोस्ट लिखने  के लिए सबसे पहले गूगल पर blogger.com सर्च करें

PreviousNext

Leave a Comment