Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

सोचो जरा उनके बारे में भी- जितेन्द्र ‘कबीर’

सोचो जरा उनके बारे में भी तुम दुखी होकि इन सर्दियों में महंगीब्रांडेड रजाई नहीं खरीद पाए,जिन्हें मयस्सर नहींकड़कती सर्दी …


सोचो जरा उनके बारे में भी

तुम दुखी हो
कि इन सर्दियों में महंगी
ब्रांडेड रजाई नहीं खरीद पाए,
जिन्हें मयस्सर नहीं
कड़कती सर्दी में शरीर पर
एक अदद कपड़ा,
कभी सोचा है
कितने दुखी होंगे वो?

तुम दुखी हो
कि वजन कम नहीं हो रहा
महंगे तरीके अपनाकर भी,
जिन्हें मयस्सर नहीं
खाने को दो जून की रोटी,
कभी सोचा है
कितने दुखी होंगे वो?

तुम दुखी हो
कि महंगी गाड़ियां नहीं हैं
तुम्हारे पास अभी,
जिन्हें मयस्सर नहीं
चलने के लिए पांव में
चप्पल भी,
कभी सोचा है
कितने दुखी होंगे वो?

तुम दुखी हो
कि काम के चलते
वक्त नहीं मिलता तुम्हें
जिंदगी का आनंद लेने का,
जिन्हें मयस्सर नहीं
भरोसा अगले पल का
कि कब जैसे गोलीबारी
बमबारी हो जाए,
कभी सोचा है
कितने दुखी होंगे वो?

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

गुरूजी आओ

June 27, 2022

गुरूजी आओ कब आओगे, ले गुरु अवतार, पूछे संसार।। है हर पल, गुरु बिन उदास, तेरी है प्यास ? रूठता

तुम्हारा असर है इस कदर

June 24, 2022

 तुम्हारा असर है इस कदर जितेन्द्र ‘कबीर’ प्रफुल्लित मन मदमस्त होकर बादलों के रथ पर सवार आकाश चूमता है, सुकून

कविता- मैं तुमसे प्यार करता हूँ

June 24, 2022

 कविता- मैं तुमसे प्यार करता हूँ R.S.meena Indian मैं चाहता हूँ तुमको,ना इनकार करता हूँ । मजबूर हूँ मैं दिल

उतरन

June 24, 2022

 उतरन वीना आडवाणी तन्वी पूछो अमीरों उन गरीबों से  उतरन का महत्व कितना होता अमीरों तुम्हारी उतरन देख कर गरीब

आज रक्तदान दिवस है देवदूत बन जाइए

June 24, 2022

 आज रक्तदान दिवस है      देवदूत बन जाइए वीना आडवाणी तन्वी किसी मरीज़ को रक्त दान कर किसी के लिए

पिता नीम का पेड़ !

June 24, 2022

पिता नीम का पेड़ ! डॉo सत्यवान सौरभ ★★★★हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार !ठोक पीट जो डांट

PreviousNext

Leave a Comment