Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel
सेक्स में रूचि कम हो रही है तो सावधान हो जाएं

Health, lekh, sneha Singh

सेक्स में रूचि कम हो रही है तो सावधान हो जाएं

सेक्स में रूचि कम हो रही है तो सावधान हो जाएं ऐसी तमाम महिलाएं हैं, जिनकी समय के साथ सेक्स …


सेक्स में रूचि कम हो रही है तो सावधान हो जाएं

सेक्स में रूचि कम हो रही है तो सावधान हो जाएं

ऐसी तमाम महिलाएं हैं, जिनकी समय के साथ सेक्स में रुचि कम हो जाती है। कभी-कभी ऐसा अनुभव होता है कि सेक्स में उनकी रुचि लगातार घटती जा रही है। इसका कारण भी उनकी समझ में नहीं आता। पति की सेक्स करने की इच्छा होने के बावजूद पत्नी सेक्स करने से बचने के लिए कोई न कोई बहाना तलाश रही होती है। इससे संबंध प्रभावित होने लगते हैं। कभी-कभी इसकी वजह से सेक्स लाइफ बरबाद हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रही हैं तो आप को जल्दी से जल्दी इसका कारण जान लेना चाहिए। जितनी जल्दी आप कारण जान जाएंगी, उतनी जल्दी आप की सेक्स लाइफ सुधरने लगेगी। यह अध्ययन एक मशहूर जनरल में छपा है।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का कहना है कि सेक्स की इच्छा में लगातार हो रही कमी चिंता की बात है और इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। सेक्स थेरेपिस्ट के अनुसार सेक्स में रुचि कम हो रही है तो इसे असामान्य नहीं कहा जा सकता। इसके तमाम कारणों में दर्द और तकलीफ भी होते हैं। सेक्स के प्रति कम हो रही रुचि के कारण और इसे दूर करने के उपाय जानिए।

 पार्टनर के साथ खराब संबंध

कभी-कभी स्त्री के पार्टनर के साथ संबंध तनावपूर्ण होते हैं। ऐसी स्थिति में वे सेक्स के बारे में सोच भी नहीं सकते। जब दो लोग बहुत अधिक नजदीक होते हैं तो थोड़ी मुश्किलियां होने लगती हैं। पर मुश्किलियां, झगड़ा या वाद-विवाद कम न होना अथवा इसका हल न निकालना भी एक बढ़ी समस्या है। पार्टनर के साथ आप के संबंध भी सेक्स लाइफ को प्रभावित करते हैं।

उपाय

एकदूसरे को समय दें, एकदूसरे को समझना और सेक्स संबंध को आपने संबंध को एक महत्वपूर्ण हिस्सा समझना जरूरी है। अगर इस तरह की कोई समस्या हो तो आप इसका हल निकाल सकती हैं।

हार्मोंस की कमी

कुछ विशेष हार्मोंस के स्राव के कारण ही आपको शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा होती है। अगर आप तनाव या डिप्रेशन में हैं या गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं तो ये आप के हार्मोंस को प्रभावित कर सकती हैं। कभी-कभी हार्मोंस के असंतुलन के कारण महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है।

उपाय

हार्मोंस में किसी तरह की समस्या हो तो गायनोकोलाॅजिस्ट को दिखा कर इलाज करा लेना चाहिए।

 नेचुरल लुब्रिकंट की कमी

एक उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। नेचुरल लुब्रिकंट की कमी से सेक्स पेनफुल हो जाता है और इससे महिलाओं में सेक्स में रुचि कम हो जाती है।

उपाय

अच्छी क्वालिटी के लुब्रिकंट से यह समस्या दूर हो सकती है। पर अच्छा यह रहेगा कि आप इस बारे में अपने गायनोकोलाॅजिस्ट को दिखा दें।

डायबिटीज भी वजह हो सकती है

डायबिटीज में भी खुद को शारीरिक रूप से अस्वस्थ अनुभव कर सकती हैं, साथ ही साथ इसके कारण सेक्सक्षमता और इच्छा भी खत्म होने लगती है।

 उपाय

डायट कंट्रोल करें, साथ ही डाक्टर को दिखाएं और वह जिस तरह कहे, उस तरह दवा लें तथा नियमित वाकिंग करें।

 प्रेग्नेंसी के बाद

डिलीवरी के बाद कूछ महिलाओं में सेक्स के प्रति अरुचि पैदा हो जाती है। जबकि इस मामले में पूरी तरह यह साबित नहीं हुआ है, पर यह माना जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि कम हो जाती है। मां बनने के बाद तमाम महिलाओं का सेक्स के प्रति विचार बदल जाता है।

उपाय

अगर आप को भी ऐसा अनुभव हो रहा है तो आप डाक्टर से मिल कर खुले मन से बात करें और उनसे अपनी प्राब्लम बताएं। निश्चित कोई न कोई समाधान मिल जाएगा।

सेक्स बोरिंग लगने लगे

अगर आप को परिवर्तन पसंद न हो और हमेशा एक जैसी चीज अनुभव होती हो तो यह कोई अच्छी बात नहीं है। जैसेकि आप एक ही जगह और एक ही पोजीशन में सेक्स करती हों तो हो सकता है कि इसकी वजह से सेक्स बोरिंग लगने लगा हो और सेक्स के प्रति रूचि घटने लगी हो।

 उपाय

सेक्स में कुछ नया और मजेदार करने की कोशिश करें, जिससे सेक्स के प्रति रुचि बनी रहे। सेक्स करने के अनेक तरीके हैं, जिनसे रोमांच बना रहता है। इन्हें ट्राई करें। अलग-अलग जगहों पर और अलग-अलग पोजीशन में सेक्स करें।

फिजीडिटी

ठंडी हो जाना यानी फिजीडिटी – यह एक ऐसी अवस्था है, जिसमें महिला उत्तेजित हो जाने में असफल हो जाती है। ऐसी अवस्था में संभव है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए जरूरी इच्छा और उत्तेजना जाहिर करने में असफल हो जाएं।

 उपाय

इसमें सेक्स थेरेपी की मदद लेनी चाहिए, साथ ही सेक्स काउंसलर की भी मदद ली जा सकती है।

 मूड स्विंग भी बड़ी समस्या

महिलाओं में मूड स्विंग की समस्या बहुत ही सामान्य है। ऐसा हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण भी होता है।

 उपाय

पति को चाहिए कि वह पत्नी से प्यार से बात करे। उसकी बातें ध्यान से सुने। जरूरत हो तो काउंसलर या डाक्टर की मदद लेने में न हिचकें।

फीमेल सेक्सुअल डिस्फंक्शन

यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसका इलाज कराना आप के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सेक्सुअल रिस्पांस साइकल यानी कि सेक्स के दौरान आप का पार्टनर आप को उत्तेजित करने का प्रयास कर रहा है, पर आप उत्तेजित नहीं हॅ रही हैं तो इसे फीमेल सेक्सुअल डिस्फंक्शन कहते हैं। सेक्स के दौरान मन न लगता हो, सेक्स करते समय दर्द होता हो और इन्हीं कारणों से आर्गेज्म का अनुभव न होता हो तो सेक्स करने का मन नहीं होता।

 उपाय

यह एक मेडिकल कंडीशन है, इसलिए इसके लिए डाक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12

नोएडा-201301 (उ.प्र.) 

Related Posts

विश्व मच्छर (मलेरिया) दिवस 20 अगस्त 2022 मनाया गया

August 21, 2022

विश्व मच्छर (मलेरिया) दिवस 20 अगस्त 2022 मनाया गया मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी से मुक्ति के लिए विश्व मच्छर दिवस

भ्रष्टाचार इसलिए होता है क्योंकि हम स्वयं बेईमान है।

August 21, 2022

भ्रष्टाचार इसलिए होता है क्योंकि हम स्वयं बेईमान है। हम बेवकूफ इसलिए बनाए जा रहे है, क्योंकि हम बेवकूफ है।

राजनीति

August 21, 2022

राजनीति ऐ बाबू , ये तो पब्लिक है सब जानती है, ये तो पब्लिक है संभावनाओं और आंकड़ों का खेल

अटकेगा सो भटकेगा।

August 19, 2022

अटकेगा सो भटकेगा। अटकेगा सो भटकेगा,अगर कार्य से पहले अत्यधिक सोचेगा,दुविधा में जो तू पड़ेगा,अधूरा कार्य तेरा हमेशा रहेगा। बहुत

महोत्सव के बाद अमृत बनाये रखने की चुनौती।

August 19, 2022

महोत्सव के बाद अमृत बनाये रखने की चुनौती। रोजगार विहीन विकास किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षित दांव नहीं है।

नाम के सितारे

August 19, 2022

नाम के सितारे कुछ अरसे पहले कोई पान मसाले के विज्ञापन में तीन तीन सुपर स्टार के काम करने पर

Leave a Comment