Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

सुनियोजित अभियान- जितेंद्र कबीर

 सुनियोजित अभियान एक आठवीं फेल नौजवान  इतिहास के एक अध्यापक से बहस के दौरान देकर पूरे इतिहास को झूठा और …


 सुनियोजित अभियान

सुनियोजित अभियान- जितेंद्र कबीर

एक आठवीं फेल नौजवान 

इतिहास के एक अध्यापक से

बहस के दौरान

देकर पूरे इतिहास को झूठा

और पक्षपातपूर्ण करार,

शून्य कर देता है इस देश के

अब तक हुए इतिहासविदों का

सारा ज्ञान,

उसके इस प्रचंड ‘माइंडवाश’ के

मूल में है

महज राजनीतिक फायदे के लिए

जमकर किया जा रहा

इतिहास का बंटाधार।

एक सजायाफ्ता तड़ीपार

संविधान के एक विशेषज्ञ से 

बहस के दौरान

देकर संविधान को अक्षम और

अन्यायपूर्ण करार,

शून्य कर देता है इस देश के

विद्वान संविधान निर्माताओं का 

सारा ज्ञान,

उसके इस प्रचंड ‘आत्मविश्वास’ के

मूल में है 

संवैधानिक संस्थाओं में घुसपैठ करके

उन्हें मिट्टी में मिलाने का बेहद

सुनियोजित अभियान।

    जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

क्यों एक ही दिन मां के लिए

May 8, 2022

क्यों एक ही दिन मां के लिए मोहताज नहीं मां तुम एक खास दिन कीतुम इतनी खास हो कि शायद

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास

May 8, 2022

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास  मां शब्द का विश्लेषण शायद कोई कभी नहीं कर पाऐगा, यह दो

मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं

May 7, 2022

“मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं” जिस कोख में नौ महीने रेंगते मैं शून्य

माँ तेरे इस प्यार को

May 7, 2022

माँ तेरे इस प्यार को तेरे आँचल में छुपा, कैसा ये अहसास ।सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो

बीते किस्से

May 7, 2022

बीते किस्से अपनी जिंदगी के कुछ नायाब किस्से मैं सुनाती हूंलोग कहते मुझे पागल , मैं तो कलम कि दीवानी

कविता-दर्द ने दस्तक दी

May 6, 2022

दर्द ने दस्तक दी आज फिर दर्द ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी हमें यू ना रुलाओ… 2मैं इस

PreviousNext

Leave a Comment