Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Gayatri Shukla, lekh

सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन है ‘हनुमान चालीसा’

सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन है ‘हनुमान चालीसा’ हनुमान चालीसा अद्भुत चमत्कारिक और तत्काल फलदायक है यह तो सर्विदित है,किंतु यह सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन …


सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन है ‘हनुमान चालीसा’

सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन है 'हनुमान चालीसा'
हनुमान चालीसा अद्भुत चमत्कारिक और तत्काल फलदायक है यह तो सर्विदित है,किंतु यह सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन है। मेडिटेशन अर्थात ध्यान करना ,इसके अनंत लाभ हैं। जो भी ध्यान को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाता है वह अनुपम ऊर्जावान बनता चला जाता है, अलौकिक आंतरिक शक्ति उसे प्राप्त होती है और मुखमंडल पर आत्मविश्वास की आभा दमकती है। ऐसे मनुष्य हर क्षेत्र में सफल होते हैं उनका व्यक्तित्व निखरता चला जाता है और आध्यात्मिक ओज स्पष्ट दिखाई पड़ता है। हनुमान चालीसा का एक-एक अक्षर ओजपूर्ण है, शाक्ति का पर्याय है। जब हम हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और ध्यानपूर्वक करते हैं तो असंख्य लाभ हमें अनायास ही मिलते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हम साक्षात प्रभु श्रीराम और श्री हनुमान जी के कृपा पात्र बन जाते हैं यह तो हुआ प्रत्यक्ष लाभ। अब बात करें ऐसे लाभ की जो हमारे चरित्र और व्यक्तित्व पर सीधा असर डालते हैं वो हैं मानसिक शान्ति मिलती है, मानसिक शक्ति मिलती है, एकाग्रचित्तता बढ़ती है,लक्ष्य के प्रति उत्साह बढ़ता, आत्मविश्वास बढ़ता है, बाधाएँ नष्ट होती हैं, किसी भी प्रकार का भय नष्ट होता है,रोग दूर होते हैं, स्मरण शक्ति बढ़ती है,मन प्रसन्नचित्त रहता है,वाणी में ओज आता है,सहनशक्ति बढ़ती है,बुद्धि प्रबल होती है आदि,आदि। हनुमान चालीसा से जो कुछ प्राप्त होता उसकी महिमा अनंत है। फिर क्यों न हम प्रतिदिन इसका पाठ शांतिपूर्वक करके लाभान्वित हों। यह ऐसा सहज, सरल है जिसे आप कंठस्थ करके कभी भी किसी भी समय पाठ करके तत्काल लाभ पा सकते हैं। आवश्यकता है तो बस श्रद्धापूर्वक पाठ करने की। एक पंथ कई काज पूरे होते हैं इस पाठ को एकाग्रचित्त होकर करने से । जितने बलशाली स्वयं प्रभु हनुमान जी हैं उतनी ही बलशाली उनकी चालीसा है।कितना अच्छा हो अगर बच्चों को बालपन से ही हनुमान चालीसा के पाठ से जोड़ दिया जाए। किसी भी उम्र का कोई भी इंसान चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, लड़का हो या लड़की सभी हनुमान चालीसा का पाठ करके स्वयं को उन्नति के शिखर पर ले जा सकते हैं। ध्यान रहे श्रद्धा और नियमितता ही दो आधार होते हैं किसी भी शक्ति को अर्जित करने के। चाहे आप अकेले पाठ करें या समूह में दोनो ही स्थिति में अद्भुत आंतरिक बल का अनुभव आपको अवश्य होगा।देर किस बात की हनुमान चालीसा का पाठ नियमित करें और अपना जीवन सुखमय बनाएँ।

About author 

गायत्री शुक्ला रायपुर छ.ग

गायत्री शुक्ला
रायपुर छ.ग


Related Posts

हर नगरी के बैंकों में गुलाबी भुनाना शुरू|

May 28, 2023

हर नगरी के बैंकों में गुलाबी भुनाना शुरू सुनिए जी ! काली कमाई को गुलाबी करने के दिन लद्द गए

सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है?|

May 28, 2023

सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है? कूछ महिलाओं को सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग की समस्या होती है।

भारत अब अनुसरण नहीं नेतृत्व करने की ओर बढ़ा |

May 27, 2023

भारत अब अनुसरण नहीं नेतृत्व करने की ओर बढ़ा भारत अब अनुसरण नहीं नेतृत्व करने की ओर बढ़ा आओ जनसंख्यकिय

भारत-अमेरिका संबंधों की घनिष्ठता बुलंदियों पर पहुंची |

May 27, 2023

इंडिया की धाक छाई – दुनियां कदमों में आई पीएम का सम्मान – दंडवत हो चरण छूकर प्रणाम भारत-अमेरिका संबंधों

मानसिक प्रताड़ना का रामबाण इलाज | panacea for mental abuse

May 21, 2023

 मानसिक प्रताड़ना का रामबाण इलाज  वर्तमान की परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए और अपने आसपास के वातावरण के साथ ही

कुदरत की अद्भुत रचना पशुओं की देखभाल

May 21, 2023

आओ मूक पशुओं की देखभाल कर मानवीय धर्म निभाकर पुण्य कमाएं आओ कुदरत की अद्भुत रचना पशुओं की देखभाल और

PreviousNext

Leave a Comment