Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Veena_advani

समस्त रक्तदान दाताओं

समस्त रक्तदान दाताओं देख रही आज मानव सेवा चैन के जरिएएक-एक रक्त की बूंद को तरसे लोगअपनों के जान बचाने …


समस्त रक्तदान दाताओं

वीना आडवाणी तन्वी नागपुर, महाराष्ट्र

देख रही आज मानव सेवा चैन के जरिए
एक-एक रक्त की बूंद को तरसे लोग
अपनों के जान बचाने के लिए दौड़ लगाए
कितने असहाय तड़पे लोग।।

तब देखा , समझा कितना रिश्ता किमती होता
जिन अपनों से उम्मीद लगाए वो ही बरसे लोग
सौ में से कुछ अपने आगे आए आंसूं बरसे वियोग
तब देखा कुछ अपरिचित मानव श्रृंखला को
जो लगे सेवा में और सेवा के पुण्य का करते भोग।।

एसे लोगों को कर्मवीर नाम जड़ते लोग
ये इतिहास के पन्नों पर नाम गड़ते लोग
समझो जानो मानव सेवा को सभी मिल
परमानंद मिले सेवा में जिससे झोली भरते लोग।

देश के कर्मवीर कर रहे रक्तदान
किसी को नवजीवन मिले
यही तो हे पुण्य काम।।
नि: स्वार्थ भाग रहे मिल सब
बढ़ाए पुण्य खाता अपने नाम ।।
सफल जाएगी ये सेवा जरूर
मिलेगा पुण्य नगरी का ही धाम।।
मानुष जीवन सफल है उसका
जो जीवन सेवा कर करे दूजों के नाम ।।

वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर, महाराष्ट्र


Related Posts

परिस्थितियां

June 24, 2022

 परिस्थितियां सुधीर श्रीवास्तव जीवन है तो परिस्थितियों से दो चार होना ही पड़ता है, अनुकूल हो या प्रतिकूल हमें सहना

मजदूरों का मान

June 24, 2022

 मजदूरों का मान सुधीर श्रीवास्तव माना कि हम मजदूर हैं पर मेहनत से जी नहीं चुराते, अपने काम में समर्पित

पैसे का खेल

June 24, 2022

 पैसे का खेल सुधीर श्रीवास्तव समय के साथ पैसा भी अब अपना रंग दिखाने लगा है, पैसे पर भी आधुनिकता

शादियाँ

June 24, 2022

 शादियाँ सुधीर श्रीवास्तव शादियां वास्तव में एक अनुबंध है दो परिवारों, दो दिलों का, जिसमें निभाई जाती हैं परंपराएं, धारणाएं,

माँ – तूम धन्य हो !

June 24, 2022

 माँ – तूम धन्य हो ! मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” माँ … तेरा प्यार – दुलार माँ तेरी ममता माँ ,तूने

मां आज भी याद है

June 24, 2022

 मां आज भी याद है मईनुदीन कोहरी”नाचीज बीकानेरी” प्यार  -फटकार अम्मी का लाड-प्यार पापा की डाट-फटकार आज भी याद आती

PreviousNext

Leave a Comment