Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, laghukatha

सकारात्मकता/positivity

सकारात्मकता /Positivity एक कौआ था बहुत ही खुश मिजाज था।जब देखो कांव कांव कर के उड़ता था और अपनी खुशी …


सकारात्मकता /Positivity

सकारात्मकता/positivity

एक कौआ था बहुत ही खुश मिजाज था।जब देखो कांव कांव कर के उड़ता था और अपनी खुशी जाहिर करता था।ज्यादातर वह राजा के महल के आसपास उड़ा करता था।एक दिन राजा कुछ ज्यादा ही परेशान था।कुछ शासकीय समस्या थी जैसे उन्होंने कौए को गाते फुदकते देखा तो गुस्से से पागल हो गया,सिपाहियों को हुक्म दिया कि इस कौए पर पानी डालो,कौआ तो पानी में भीगता भीगता गाता रहा,’ बिन बारिश के नहाने में है बड़ा मजा’ ऐसे गाता फुदकता इधर उधर जाने लगा।राजा को और गुस्सा आया तो सिपाहियों को हुकम किया इसे कीचड़ में फेंक दो।तो बेचारे को कीचड़ में फेंका तो वहां भी गाने लगा,’बिन पैसे दिए फिसलने में बड़ा मजा,भाई बड़ा मजा।’सिपाही ने आके राजा को बताया कि कौआ तो वहां भी गा रहा था।राजा को बहुत गुस्सा आया तो उसे कैदखाने में डाल और बेचारे को कैद में डाल दिया।वहां भी वही नाचना गाना होता रहा तो हार कर राजा ने उसे मुक्त कर दिया और बुलाकर पूछा ,” तुम इतना खुश हर हालत में कैसे रह सकते हो?“ कौए ने मुस्कुराकर जवाब दिया,” राजाजी को प्रणाम हो,देखिए हम किसी भी परिस्थिति में रहें तो उसका विरोध कर के क्या आप उससे बच पाओगे क्या? नहीं हालत तो समय के साथ ही बदलेंगे।अगर आप दुखी हैं तो भी वही परिस्थिति रहने वाली हैं तो उसे हस कर ही गुजारेंगे तो मन पर उसका असर कम हो जायेगा।” राजा उसकी बात सुन बड़ा खुश हुआ और उसे ’आनंदी कौए ’की पदवी दी और अपने सभी मंत्रियों को भी उसके जैसे सोचने की सलाह दी।कौआ तब से राजा के महल में मेहमानों की रहने लगा।

इस कहानिसे सीखना मिलता हैं कि कोई भी परिस्थिति हो उसे हस कर गुजरने से विपरीत परिणामों से बचा जाता हैं।एक सकारात्मकता का उद्भव होता हैं।

About author  

Jayshree birimi
जयश्री बिरमी
अहमदाबाद (गुजरात)

Related Posts

Five short stories by mahesh keshri

June 5, 2022

Five short stories by mahesh keshri Five short stories by mahesh keshri महेश कुमार केशरी जी के द्वारा लिखित पांच

कितनी ओर फाइलें

June 4, 2022

कितनी ओर फाइलें Jayshree birmi कश्मीर फाइल्स देखी तो दिल को बहुत ठेस पहुंची थी। जो अत्याचार अपने ही वतन

लघुकथा एक मां का इंतजार

June 4, 2022

 लघुकथाएक मां का इंतजार जीवी मां ने बड़े दुःख सह कर मोहन को पढ़ाया था।20 साल की उम्र में मोहन

भीड़ या भीड़ का हिस्सा

June 4, 2022

 भीड़ या भीड़ का हिस्सा हम सब बीरबल की इस कहानी से सुपरिचित हैं ही। एक बार राजा अकबर अपने

कहानी-वैधुर्य

May 25, 2022

 वैधुर्य  आज रामी ने अपने बहु बेटे को अलग से अपना घर बसाने का कह दिया।बेटा जीगू ने अपने बापू

गरीबों का हक

May 18, 2022

गरीबों का हक आज कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे योगिजी का नाम

PreviousNext

Leave a Comment