Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

संविधान, भारत का परिचय-डॉ. माध्वी बोरसे

 संविधान, भारत का परिचय! भारत ने 1949 मैं संविधान को अपनाया, संविधान दिवस राष्ट्रीय कानून के रूप में मनाया, डॉ. …


 संविधान, भारत का परिचय!

भारत ने 1949 मैं संविधान को अपनाया,

संविधान दिवस राष्ट्रीय कानून के रूप में मनाया,

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सबसे बड़ा संविधान तैयार किया,

और जिसके हकदार थे हम, वह अधिकार दिया!

लगभग 2 साल 11 महीने और 17 दिन, मैं हुआ संविधान तैयार,

26 नवंबर को कर लिया इसको स्वीकार,

विभिन्न वर्गों के बीच, अंतर को कर दिया बराबर,

कर दिया इसका अंत, समानता को प्रदान कर!

हमारे भारत के संविधान का मुखौटा, 

ना इसमें कोई बड़ा, ना तो कोई छोटा,

पूरे देश के नागरिक है एक समान,

आज भी उसे लागू ना करके, कुछ लोग कर रहे हैं अपमान!

इस संविधान ने रखा है देश को एकजुट,

देश की तरक्की के लिए, है यह सबसे महत्वपूर्ण,

26 जनवरी 1950, मैं यह प्रभाव में आया,

हमारे भारत में, यह गणतंत्र दिवस लाया!

समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखंडता को जोड़ा,

प्रगति की आवश्यकता को हमारे संविधान ने किया पूरा,

पर दुख इस बात का, अभी भी बहुत से लोगों को नहीं है इसकी जानकारी,

और कहते हैं गरीब जनता बेचारी!

चलो जानते हैं क्या है संविधान,

बचाए और करें सभी का सम्मान,

पढ़े और समझे, हमारे सभी अधिकार,

बहुत सारी मुश्किलों के बाद, हुआ यह हमारे लिए स्वीकार!

भीमराव अंबेडकर जी का करें धन्यवाद,

उनकी वजह से हम हैं, असमानता से आजाद,

296 लोगों ने मिलकर लगाई सविधान की जड़े,

इसे पढ़कर और समझकर, हम भी आगे बढ़े!

संविधान सिर्फ एक किताब नहीं,

इसमें सरकार के दायरा तय करने वाली, हर एक बात हे कही,

संविधान का उल्लंघन, करने की किसी को नहीं है आजादी,

वरना वह कहलाएगा, एक अपराधी!

हमारे देश के, हर एक नागरिक को इसके बारे में जानना चाहिए,

इसके हर एक पन्ने को समझ कर, सभी को समझाइए,

चलो आज ही पढ़ते हैं, हमारे संविधान की किताब,

सम्मान, समानता, यह सभी हे हमारे अधिकार ना की एक ख्वाब!

इसमें दिया है, सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से, हर एक को एक जैसा अवसर,

बंधुत्वता को बढ़ाने के लिए, नहीं छोड़ी कोई कसर,

हमारा देश, नहीं है किसी के अधीन,

समाज के कल्याण के लिए, काम कर रहा है यह हर दिन!

हम सभी को है 18 साल के बाद, अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार,

सभी के वोट का महत्व हे बराबर और स्वीकार,

एक मजबूत राष्ट्र, हम सब मिलकर बनाते हैं,

इंसानियत, संविधान, शिक्षा के बारे में, सभी पढ़ते और पढ़ाते हैं!

हर नागरिक को बुनियादी हक देने वाला संविधान,

सभी को मिलता है, इसमें अवसर एक समान,

किसी की मानहानि किए बिना, हर व्यक्ति अपनी बात रख सकता है,

बहुत सी बातें, हमारा भारतीय संविधान कहता है!

तोड़ दी परंपराएं, करें सारे बदलाव,

हमारे संविधान ने, मिटा दिए बहुत से घाव,

हमारे राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को इसमें दर्जा मिल गया,

दुनिया का सबसे बड़ा संविधान, भारत का संविधान बन गया!!

डॉ. माध्वी बोरसे!
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)!


Related Posts

मतदाता जागरूकता पर कविता

March 25, 2022

मतदाता जागरूकता पर कविता| matdata jagarukta par kavita हे मतदाता हे राष्ट्रनिर्माता  हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता ! दारू मुर्गे

सुहानी शाम- डॉ इंदु कुमारी

March 25, 2022

सुहानी शाम जिंदगी में सुरमईशाम आ जाएउदासी की समंदर मेंएक उफान आ जाएदुख भरी दिनों में भीसुर्ख होठों परमुस्कान आ

शहीद आज भी ज़िंदा हैं-मईनुदीन कोहरी ” नाचीज़

March 25, 2022

सरदार भगतसिंह के शहीदी दिवस पर विशेष शहीद आज भी ज़िंदा हैं वतन की राह में कुर्बान होने वाले ।

सफर- मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी”

March 25, 2022

सफर “जिंदगी का सफर”पेड़ की छाया जिस तरह इधर से उधर जाती है ।आदमी की जिंदगी भी सुख-दुख में कट

कदम-मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी

March 25, 2022

कदम कदम बढाओ खुशियाँ लाओबढाओ कदमनाम कमाओ ।मजदूर का कदममेहनत का कदमपसीने की कमाईकमाओ हर कदम ।।नेताओं के कदमगर सम्भले

बटवारो-नाचीज़ बीकानेरी

March 25, 2022

बटवारो आंख्याडब-डब भरसुबक – सुबकरोवती मां,म्हनैं कांई ठाअ’ दिन भी देखणा पड़सी । घणा दौरा पाळयाछाबड़ै में नागड़ाआज मूंडो टोडीयो

Leave a Comment