Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, relationship, sneha Singh

संबंध में धोखा खाने के बाद फिर देना चाहती हैं चांस, इस तरह करें शुरुआत

संबंध में धोखा खाने के बाद फिर देना चाहती हैं चांस, इस तरह करें शुरुआत रिलेशनशिप में एक-दूसरे का विश्वास …


संबंध में धोखा खाने के बाद फिर देना चाहती हैं चांस, इस तरह करें शुरुआत

संबंध में धोखा खाने के बाद फिर देना चाहती हैं चांस, इस तरह करें शुरुआत
रिलेशनशिप में एक-दूसरे का विश्वास कायम रखना जरूरी है। परंतु अनेक बार पार्टनर के साथ लोयल रहने के बाद भी धोखा मिलता है। इसी के साथ हर्ट होने बाद भी कुछ लोग रिलेशनशिप में फिर से मौका देने की इच्छा रखती हैं। अगर आप को भी संबंध में धोखा मिला है और आप फिर से पार्टनर पर विश्वास करने की इच्छा रखती हैं तो यहां दी गई टिप्स आप की मदद कर सकती हैं। संबंध में धोखा मिलने के बाद नई शुरुआत करना मुश्किल होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग पार्टनर पर फिर से भरोसा करने में हिचकती हैं। पर अगर आप अपने पार्टनर को दोबारा चांस देना चाहती हैं तो आप मूव आन कर सकती हैं। ऐसे में पार्टनर पर विश्वास करने का तरीका सोचें।

इस तरह संबंधों को दे चांस

पार्टनर के साथ बात करें

संबंधों के मतभेद, मनभेद और गुस्से को बातचीत से हल किया जा सकता है। संबंध में धोखा मिलने के बाद खास कर महिलाएं पार्टनर के साथ रहना स्वीकार कर लेती हैं। पार्टनर से बात करना बंद कर देती हैं। ऐसे में संबंध को अच्छा बनाने की बात पर बात नहीं करतीं। बात कर के संबंध की कमियों को जानने की कोशिश करें। इससे न केवल पार्टनर की आंख में सच्चाई देखने को मिलेगी, साथ ही उन कमियों को दूर कर के संबंध को मजबूत बनाया जा सकेगा।

ताने मारना टालें

अनेक बार पार्टनर से धोखा मिलने के बाद लोग संबंध को अन्य मौका तो देते हैं, पर पार्टनर से जब भी अनबन होती है, उसे ताना मारती हैं। इससे संबंध और अधिक बिगड़ सकते हैं। इसलिए दूसरा चांस देने का निर्णय करने के बाद धोखा देने का उल्लेख न करें तो अच्छा रहेगा।

नई तरह से करें शुरुआत

धोखा मिलने के बाद लोगों को रिकवर होने में समय लगता है। संबंध को अन्य मौका देने के लिए जिंदगी की नई शुरुआत करना भी जरूरी बनता है। इसलिए जल्दी पार्टनर की गलती को सुधार कर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि अपने भूतकाल को भविष्य पर हावी न होने दें।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

ओजोन परत की बहाली के लिए विश्व स्तर पर कार्य आवश्यक हैं।

September 17, 2022

(16 सितंबर – विश्व ओजोन दिवस) ओजोन परत की बहाली के लिए विश्व स्तर पर कार्य आवश्यक हैं। ओजोन एक

स्वास्थ्य सेवाओं को वंचित एवं गरीब तबके तक पहुँचाया जाये।

September 17, 2022

स्वास्थ्य सेवाओं को वंचित एवं गरीब तबके तक पहुँचाया जाये। सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ हाशिए पर स्थित

हमें सॉफ्ट पुलिसिंग की आवश्यकता क्यों है?

September 17, 2022

 हमें सॉफ्ट पुलिसिंग की आवश्यकता क्यों है? समाज की सेवा व सुरक्षा के लिए व्यवस्थित की गई पुलिस हर जगह

मेंढक बाहर निकल रहे है

September 17, 2022

“मेंढक बाहर निकल रहे है” जिस तरह छह महीने मिट्टी में दबे रहने वाले मेंढक बारिश के आते ही, बरसात

नवयुवाओं सस्ती नहीं ये जिंदगी

September 17, 2022

नवयुवाओं सस्ती नहीं ये जिंदगी रोज अखबार पढ़ने की मेरी आदत साथ ही रोज़ टेलीविजन पर केवल खबरों को देखना

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

September 17, 2022

“कोशिश करने वालों की हार नहीं होती” “नहीं झुकी ज़माने की जबर्दस्ती के आगेहवाओं के ख़िलाफ़ बहने वाली वामा हूँ,

Leave a Comment