Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr_Madhvi_Borse, poem

संपूर्ण निष्ठा!

 संपूर्ण निष्ठा! बुरा वक्त दर्द दे जाता है, अच्छे वक्त की उम्मीद भी लाता है, दोनों का एहसास भी जरूरी …


 संपूर्ण निष्ठा!

डॉ. माध्वी बोरसे!

बुरा वक्त दर्द दे जाता है,

अच्छे वक्त की उम्मीद भी लाता है,

दोनों का एहसास भी जरूरी है दोस्तों,

यही हमें जीवन में मजबूत बनाता है!

डर ना जाना कांटों को देखकर राहों में,

सिमट ना जाना कमजोरी के बाहों में,

खूबसूरत फूलों में कांटे तो होते ही हैं,

हम सब हैं परम शक्ति की पनाहों में!

जीवन का हर पल सपने की तरह बहा जा रहा,

देखे हमारा हर वक्त कहां जा रहा,

मुस्कुराइए या टूट जाए यह दो रास्ते हैं,

जीवन से हाथ मिला कर इसके साथ चले यह जहां जा रहा!

इस प्रकृति के हर चीज का एहसास करें,

हो जाते हैं बंदिशों से परे,

आजादी और खुशियों के साथ जिंदगी को जीते हैं,

पर साथ में इंसानियत के कार्य जरूर करें!!

विकासवादी लेखिका,

डॉ. माध्वी बोरसे!

(स्वरचित व मौलिक रचना)


Related Posts

कविता-भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन लाना हैं

September 17, 2022

कविता-भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन लाना हैं सरकारों को ऐसी नीतियां बनाना हैं भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन को आखरी छोर तक

मानसिक स्वास्थ्य के सिद्धांत।

September 13, 2022

मानसिक स्वास्थ्य के सिद्धांत। pic credit – freepik.com हमेशा कुछ न कुछ नया सिखिए, स्वास्थ्य और शरीर का पूर्ण रूप

कहां खो रही है….?

September 13, 2022

नन्हीं कड़ी में…. 🌞 आज की बात 🌞 🌹 कहां खो रही है….?(कविता)🌹 Pic credit – freepik.com मेरे देश की

हिंदी हृदय गान है

September 13, 2022

हिंदी हृदय गान है Pic Credit -freepik.com आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व। हिंदी से ही पर्व है, हिंदी

कविता-तब से आदमी भी पेंड़ होना चाहता है ..!

September 13, 2022

 कविता-तब से आदमी भी पेंड़ होना चाहता है ..!  Pic credit -freepik.com मैं उस हरकारे के बच्चों को भी उसी

शिक्षक(Teacher’s day special)

September 4, 2022

शिक्षक अज्ञानता को दूर कर हमसेज्ञान का जो पाठ पढ़ाये, वह कहलाते गुरु (शिक्षक) हमारेकरे क्या वर्णन आज, इकठ्ठा हुए

PreviousNext

Leave a Comment