Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

शेखियां बघारने का मौसम- जितेन्द्र ‘कबीर’

शेखियां बघारने का मौसम चुनाव आ गये हैं और अब… देश को तरक्की की राह परले जाएगा कोई,तो कोई यहां …


शेखियां बघारने का मौसम

शेखियां बघारने का मौसम- जितेन्द्र 'कबीर'
चुनाव आ गये हैं और अब…

देश को तरक्की की राह पर
ले जाएगा कोई,
तो कोई यहां से भ्रष्टाचार मिटाएगा,

मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त राशन,
मुफ्त गैस दिलाएगा कोई,
तो कोई यहां से गरीबी, भुखमरी हटाएगा,

अपराध मुक्त समाज का सपना
दिखाएगा कोई,
तो कोई अपराधी को ही निर्दोष ठहराएगा,

देश के प्राचीन गौरव को
वापस लौटाएगा कोई,
तो कोई धर्म विशेष का झंडा लहराएगा,

किसी जाति को आरक्षण का लाभ
दिलाएगा कोई
तो कोई सामाजिक समरसता के गीत गाएगा,

देश के दुश्मनों को सबक
सिखाएगा कोई,
तो कोई लोगों में ही फूट डलवाएगा,

वोटों के इस व्यापार में
सुहाने सपनों से अपनी दुकान सजाएगा कोई,
तो कोई हर बार की तरह
इस बार भी ठगा ही जाएगा।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील 
जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

विघटन के बीज- जितेन्द्र ‘कबीर

March 25, 2022

विघटन के बीज एक घर के दो सदस्य,एक शाकाहारी पूर्णतःलेकिन दूसरे को मांसाहार भाए,खाने के ऊपर रोज ही उनकीआपस में

प्राथमिकता में नहीं- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

प्राथमिकता में नहीं जब सरकारें देने लगें सियासी लड़ाईयां जीतने परध्यान ज्यादाऔर ज़िंदगी की लड़ाई हार रहीजनता पर कम,तो समझ

प्रेम रहेगा हमेशा- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

प्रेम रहेगा हमेशा हम पहले इंसान नहींजो प्रेम में हैंऔर विश्वास करोकि हम आखिरी भी नहीं होंगे,नफरत, घृणा, स्वार्थ, हिंसाऔर

चुप्पी की कीमत- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

चुप्पी की कीमत अगर तुम्हारा कोई पड़ोसीकुछ हथियारों और गुण्डों के बल परधावा बोल देतुम्हारे घर पर कब्जे के लिए,तो

मौत के व्यापारी- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

मौत के व्यापारी नशे के व्यापार सेफायदा उठाने वाले लोगजब तक मौजूद हैं इस दुनिया में,नशामुक्त समाज के आह्वानऔर दावे

प्यारा बचपन-अनिता शर्मा

March 25, 2022

प्यारा बचपन परिवार में बड़ी शक्ति है मन प्रसन्नता से भर जाता बच्चों का खिलता चेहरा तो सराबोर हो हर

Leave a Comment