Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Veena_advani

वो ख्यालात मोहब्बत के

 वो ख्यालात मोहब्बत के तेरे तसव्वुर ए ख्यालात में अकसर दिल खोता है एसा लगे चांदनी रात में चांद चांदनी …


 वो ख्यालात मोहब्बत के

Veena Advani
तेरे तसव्वुर ए ख्यालात में अकसर दिल खोता है

एसा लगे चांदनी रात में चांद चांदनी संग होता है।।

ख्वाबों ख्यालों में गुलज़ार सी तू लगती मुझको

तुझे जी भर के मैं देखूं यही एहसास दिल में होता है ।।

तेरे सुर्ख लबों कि लाली जब मेरे होठों को छुए

ख्यालों में ही सही पर दिल मेरा गुले गुलज़ार होता है।।

वो तेरा सिमट मेरी बांहों में अपना चेहरा छुपाना

तेरे चेहरे के कातिल तील पर दिल बाग-बाग होता है।।

यूं कज़्जरारी आंखों में मुझे देख तेरा पलकें झुकाना

तेरी झुके चेहरे को उठा लबों का टकराना बहार होता है।।

आज ख्यालो में ही सही तू मेरी जिंदगी है कहलाती

देख आंखों में गौर से मेरी तेरी तस्वीर का दीदार होता है।।

क्या उसे भी मेरी तरह मेरा ख्यालों आता होगा

क्या मेरी तरह उसका दिल भी बैचेन बेकरार होता है।।

तेरे तसव्वुर ए ख्यालात में अकसर दिल खोता है

एसा लगे चांदनी रात में चांद चांदनी संग होता है।।2।।

वीना आडवाणी तन्वी

नागपुर, महाराष्ट्


Related Posts

तब और अब का अंतर!

August 5, 2022

तब और अब का अंतर! जब नहीं था हमारे पास अलार्म,स्वयं से याद रखते थे सारे काम,ना था मोबाइल फोन

जीवन की यात्रा!

August 5, 2022

जीवन की यात्रा! उम्मीद के दीए को जलाकर,दर्द और तकलीफ को भूलाकर,मुश्किलों को सुलझा कर,हिम्मत को खुद में समाकर,जीते जा

अब भी हिम्मत बाकी है!

August 5, 2022

अब भी हिम्मत बाकी है! मुसीबतों का भंडार है,हर तकलीफ का संहार है,अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,दृढ़ता तेरा

जाने के बाद।

August 5, 2022

जाने के बाद। कुछ हो जाने के बाद,उसके बारे में क्यों सोचना,कुछ खो जाने के बाद,उसे सोच कर क्यों रोना।

मन मेरा पुकारे…….

August 5, 2022

मन मेरा पुकारे……. मन मेरा पुकारे काना प्यारेकहाँ है ढिकाना हमको बता देकरनी है बातें तुझ से कब से हम

शीर्षक : लड़की और समाज

August 5, 2022

शीर्षक : लड़की और समाज लड़की का जीवनसिमटकर रह जाता है ,चौखट , चूल्हे , चौके तक । जन्म के

PreviousNext

Leave a Comment