Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

वीर जवान- डॉ इंदु कुमारी

वीर जवान धरती ने उपजाई हैफसलें अब तक जितने सबसे ऊपर है जिसमेंकहते हैं वो है कोहनूर अनमोल रत्नों में …


वीर जवान

वीर जवान- डॉ इंदु कुमारी
धरती ने उपजाई है
फसलें अब तक जितने

सबसे ऊपर है जिसमें
कहते हैं वो है कोहनूर

अनमोल रत्नों में एक
मर मिटने वाले सपूत

मातृभूमि सबको प्यारी
प्यार करते वीर जवान

आँख उठाने वालों का
खींच लेते हैं प्राण

दे आहूति अभी जान
स्वर्णाक्षर में लिख नाम

करते रहेंगे स्व बलिदान
वसुंधरा की कोख पले

मर -मिटने वाले जवान
वो है हमारे वीर जवान।

डॉ. इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment