Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

विज्ञापन-मय भारत

 विज्ञापन-मय भारत जितेन्द्र ‘कबीर’ सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने एवं छत्तीस प्रकार के टेस्ट करवाने …


 विज्ञापन-मय भारत

जितेन्द्र 'कबीर'
जितेन्द्र ‘कबीर’

सरकारी अस्पतालों में

पर्ची बनाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने

एवं छत्तीस प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए 

लगने वाली लम्बी -लम्बी कतारों को देखकर

इंसान बीमार होने से भी डर रहा है

और विज्ञापनों के अनुसार हमारा भारत

स्वास्थ्य-सुविधाओं के क्षेत्र में

विश्वगुरु बन रहा है।

महिलाओं एवं बच्चियों से दुष्कर्म की 

खबरों से

रोज के रोज अखबार पूरा भर रहा है

और विज्ञापनों के अनुसार हमारा भारत

एक बार फिर से रामराज्य बन रहा है।

खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर

आम आदमी की जरूरत के हर सामान का मूल्य 

बढ़ते हुए लोगों का जीना

दूभर कर रहा है 

और विज्ञापनों के अनुसार हमारा भारत

संसार का सबसे लोक-हितकारी राज्य

बन रहा है।

विज्ञान विषय को चुनने वाले छात्रों की संख्या में

आ रही है निरन्तर कमी,

तर्क एवं शोध को पीछे छोड़

युवा राग धार्मिक कट्टरता का जप रहा है

और विज्ञापनों के अनुसार हमारा भारत

विज्ञान व टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में

आत्मनिर्भर बन रहा है।

अब तक लिखे गये समूचे इतिहास को 

खारिज करके 

फिल्मों, वाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब के जरिए

इतिहास की पीएचडी करने वालों का आंकड़ा

बढ़ रहा है

और विज्ञापनों के अनुसार हमारा भारत

समूचे विश्व के लिए ज्ञान का स्त्रोत

बन रहा है।

                                      जितेन्द्र ‘कबीर’

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम- जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति- अध्यापक

पता- जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

कविता- हौंसला तुम्हारा…

March 7, 2023

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात हौंसला तुम्हारा…(कविता) हे नारी, हो पाक-पवित्र इतनी तुम,समाज ने टटोला हमेशा तुम्हें।पग-पग पर मज़ाक

मुस्कुराना सीख रही

March 6, 2023

मुस्कुराना सीख रही मुस्कुराना सीख रही हूँ तुम्हारे बिना जीना सीख रही हूँहाँ आज फिर से मुस्कुराना सीख रही हूँजो

मेहनत ज़रूर करो पर सब योग है

March 6, 2023

भावनानी के भाव मेहनत ज़रूर करो पर सब योग है किसी का ईश्वर अल्लाह पर अपार विश्वास है कोई नास्तिक

आओ ख़ुशी से जीने की आस कायम रखें

March 6, 2023

 भावनानी के भाव आओ ख़ुशी से जीने की आस कायम रखें आओ खुशी से जीने की आस कायम रखें हम 

वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है

March 6, 2023

भावनानी के भाव वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है रक्षा क्षेत्र में समझौतों के झंडे गाड़ रहे

कविता एकत्व | kavita ekatatva

March 5, 2023

  एकत्व  एकाकी, एकाकी, जीवन है एकाकी । मैं भी हूं एकाकी तू भी है एकाकी, जीवन पथ पर है

PreviousNext

Leave a Comment