Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh

वजूद– ए– कुर्सी- जयश्री बिरमी

 वजूद– ए– कुर्सी चर्चे तो बहुत सुने हैं किस्सा–ए–कुर्सी के लेकिन भौतिकता से देखें तो कुर्सी एक तैयार सिंहासन हैं …


 वजूद– ए– कुर्सी

वजूद– ए– कुर्सी- जयश्री बिरमी
चर्चे तो बहुत सुने हैं किस्सा–ए–कुर्सी के लेकिन भौतिकता से देखें तो कुर्सी एक तैयार सिंहासन हैं जहां बैठना हरेक व्यक्ति का स्वप्न होता हैं।चाहे वह चपरासी हो या बाबू हो या कोई बड़ा अफसर सब को अपने से बड़ी कुर्सी चाहिए।चपरासी सोचेगा क्लर्क बन जाएं और जैसे क्लर्क सब उसपर धौंस जमाते हैं वैसे ही वह भी किसी और पर अपनी धौंस जमायें।और कुछ टेबल के नीचे से भी उनके जैसे ही प्राप्त करें,ये कुर्सी के बिना अशक्य सी बात हैं।क्लर्क साब अपने ऊपरी अफसर की कुर्सी पर निगाहें जमाके बैठे होते हैं।टाई शाई पहन टशन से दफ्तर में आना और पीछे उनके एक अर्दली का उनका बैग उठाके चलना कैबिन पर पहुंचते ही किसी का दरवाजा खुल जाना।उनके आते ही पूरे दफ्तर में अनुशासन आ जाना ही शान की बात लगती हैं उन्हे।और मेज के नीचे से थोड़ी सी जगह से आनेवाली फेवर मेज के उपर से थोड़ी तगड़ी हो कर आयेगी।और वह अफसर और आगे की सोचता हैं।

  हरेक व्यक्ति अपने ही अफसर की कुर्सी को पाने की सोचता रहता हैं।सारे हथकंडे अपनाकर वह बढ़ती पाने की सोचता रहता हैं और मौका पाते ही अपने ही अफसर की बदगोई कर अपने लिए खुर्सी पाने की कोशिश में रहता हैं।

 सबसे ज्यादा कुर्सी की चाह राजकरणियों की होती हैं।पहले दल के कार्यकर्ता होता हैं वहीं से उनका कुर्सी का सपना देखना शुरू हो जाता हैं।जब वह जमीन पर काम कर रहा होता हैं तब से आसमान में कुर्सी दिखनी शुरू हो जाती हैं। 

    सबसे ज्यादा प्रिय हैं ये कुर्सी तो राजकरण वालों को।कोई भी कांड कर लेंगे अपना कुर्सी लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु।चमचा गिरी कर लेंगे,अपने राजकीय गुरु के घर के छोटे मोटे काम करने से लेकर नेता गुरु के ड्राइवर तक बन जातें हैं ये।हरेक छोटे मोटे काम करेंगे और यहां तक कि अपना दल भी बदल लेते हैं ये,उनकी वफादारी सिर्फ कुर्सी से हैं अपने दल के साथ नहीं।उनकी वफादारी उन्हीं दलों के साथ हैं जिनके पास सत्ता हैं इसलिए सभी दलों में अयाराम गयाराम चलता ही रहता हैं।अगर किसी नेता का इतिहास को देखा जाएं तो बहुत ही चलायमान,बिना ठहरे प्रयाण वाला ही होता हैं।कभी दाई बाजू वाला दल तो कभी बाई बाजू वाला दल उनका आसरा होता हैं।शुक्र हैं कि उपर या नीचे वाले दल नहीं होते हैं वर्ना उपर वाले दल के लिए बंदर बन कूदा कूद कर सकते हैं और नीचे वाले दल के लिए कंदरा की गहराइयों तक नीचे गिर सकते हैं।जूठ बोलना और जूठ फैलाने की कला उन्हे कुर्सी लक्ष्य पाने में अति सहायक होता हैं।हर बात को उनके अपने फायदों के लिए मोड़ तोड़ करना तो उनके बाएं हाथ का खेल हैं।बस मामला हाथ में आ जाएं फिर देखो मामले की ऐसी हालत करेंगे तो मां की रोटी और बहन की राखी याद करवा देंगे।ये हरेक चीज को चूहा समझ के उससे ऐसे खेलते हैं जैसे बिल्ली चूहे का शिकार करने से पहले उससे खेलती हैं।

वैसे भी कुर्सी के हाथ भी होते हैं पैर भी होते हैं और सीट भी होती हैं।अगर नहीं होता हैं तो वह हैं सिर।तो ये सब उसे सिर प्रदान करने की होड़ में व्यस्त रहते हैं।वह चाहे शाशक दल हो या विरोध पक्ष हो सब की यही लालसा होती हैं कि ये जो हाथ,पैर,पीठ और सीट जो तैयार हैं उसपर सिर तो सिर्फ उनका ही हो।

जयश्री बिरमी
अहमदाबा


Related Posts

क्या आरटीआई अधिनियम अपने उद्देश्य को पूरा कर रहा है?

December 20, 2022

क्या आरटीआई अधिनियम अपने उद्देश्य को पूरा कर रहा है? सरकार से पर्याप्त धन प्राप्त करने वाले कई निकायों के

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते मामले।

December 20, 2022

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते मामले। जब तक देश की परीक्षा संस्कृति से इस

जाति व्यवस्था से ज्यादा हीन या श्रेष्ठ मानना एक समस्या है।

December 18, 2022

जाति व्यवस्था से ज्यादा हीन या श्रेष्ठ मानना एक समस्या है। जाति आधारित व्यवसाय कोई समस्या नहीं है लेकिन एक

जीएसटी काउंसिल की 48 वीं बैठक – व्यापार को सुगम बनाने में मज़बूत उपाय

December 18, 2022

 जीएसटी काउंसिल की 48 वीं बैठक में एजेंडा 15 में से 8 बिंदुओं को पूरा किया गया  जीएसटी काउंसिल की

काशी-तमिल संगमम् यज्ञ की पूर्णाहुति

December 17, 2022

काशी-तमिल संगमम् यज्ञ की पूर्णाहुति भारत अनेक संस्कृतियों कलाओं भाषाओं बोलियों का देश है, लेकिन इसकी आत्मा एक है भारत

Indian Traditional Music – Bhakti and Shringar Rasa

December 17, 2022

भारतीय परंपरागत संगीत – भक्ति और श्रृंगार रस परंपरागत भारतीय संगीत की परंपराओं को संरक्षित और सुरक्षित करना ज़रूरी संगीत

PreviousNext

Leave a Comment