Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

लॉक लगा के रखना-अंकुर सिंह

 लॉक लगा के रखना चलो अब हम चलते है। ख्याल अपना रख लेना। किए मुझसे वादे पूरे कर मेरे यादों …


 लॉक लगा के रखना

लॉक लगा के रखना-अंकुर सिंह
चलो अब हम चलते है।

ख्याल अपना रख लेना।

किए मुझसे वादे पूरे कर

मेरे यादों को बिसरा देना।।

मेरे दिल के प्रेम उमंग तुम,

तुम अपनी राह संवार लेना।

चाह के कभी ना जुड़ सकूं,

ऐसा इंतजाम तुम कर देना।।

प्रेम संग जो तुमसे सपने थे,

अबकी उसे बिखेर कर जाना।

तुम्हारे सपनो में दखल न हो,

सपनो का द्वार बंद कर रखना।

यदि चाहूं तुमसे बातें करना,

अंजान बन मुंह तुम फेर लेना।

जताना चाहूं प्रेम यदि तुमपे,

रोक मुझे, मेरा दिल तोड़ देना।

मुझ बिन अपने खुशियों का,

सुंदर सा जग तुम बसा लेना।

कभी लौट आ ना सकूं वापस,

ऐसा लॉक लगाके तुम रखना।।

*अंकुर सिंह*
हरदासीपुर, चंदवक 
जौनपुर, उ. प्र. -222129.
मोबाइल – 8367782654.
व्हाट्सअप – 8792257267.


Related Posts

kavita – Gyani abhimani mosam khan alwar

May 30, 2021

      अज्ञानी अभिमानी सबसे  अच्छा है तू इंसान , सबसे ज्यादा  है तेरा सम्मान,, पल भर की ये तेरी

Kavita – Maa -pawan kumar yadav

May 29, 2021

 कविता – मॉं  धन्य है ! मॉं  धन्य मॉं की ममता ।  नौ मास मुझको,  रखा गर्भ के भीतर । 

Tum thi khusahal the hm

May 9, 2021

ग़ज़ल बहुत खुशी कुछ गम भी हैतेरे यादों में डूबे हम भी है तुम थी खुशहाल थे हम तेरे जाने

Tanha aaj kal hu mai

May 9, 2021

                        गीत तन्हा आज कल हूँ मैं  कभी किसी

Tum ho meri mohabat rahogi meri

March 5, 2021

Tum ho meri mohabat rahogi meri बारिशों के बूँद सा टपकता रहातुम भी रोती रही मैं भी रोता रहाप्यार तुझको

Chaman ki suman ibadat ho tum-geet

February 16, 2021

                      गीत चाहतो में मेरे , चाहत हो तुमजिन्दगी के

Leave a Comment