Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

लघुकथा -संपर्क और कनेक्शन

लघुकथा-संपर्क और कनेक्शन एक दिन आफिस में आया साइकोलाॅजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक पारिवारिक बातें कर रहा था, तभी एक साफ्टवेयर इंजीनियर …


लघुकथा-संपर्क और कनेक्शन

लघुकथा -संपर्क और कनेक्शन  laghukatha - sampark aur connection

एक दिन आफिस में आया साइकोलाॅजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक पारिवारिक बातें कर रहा था, तभी एक साफ्टवेयर इंजीनियर युवक ने उस साइकोलाॅजिस्ट से पूछा, “सर, यह संपर्क और कनेक्शन में क्या होता है?”
साइकोलाॅजिस्ट ने उस युवक से पूछा, “आप के घर में कौन-कौन है?” युवक ने कहा, “पिता का देहांत हो चुका है, मां हैं। तीन भाई और एक बहन है। सभी की शादियां हो चुकी हैं।”
साइकोलाॅजिस्ट ने अगला सवाल किया, “क्या आप अपनी मां से बातें करते हैं? आपने अपनी मां से आखिरी बार कब बात की थी?”
“एक महीने पहले।” सकुचाते हुए युवक ने कहा।
“आप ने आखिरी बार परिवार के साथ बैठ कर कब बातचीत की थी या सब के साथ बैठ कर कब खाना खाया था?”
युवक ने कहा: “मैंने आखिरी बार दो साल पहले त्योहार पर बैठ कर सब के साथ खाना खाया था और बातचीत की थी।”
“तुम सब कितने दिन साथ रहे?”
माथे पर पसीना पोंछते हुए युवक कहा, “तीन दिन …”
“आपने अपनी मां के पास बैठ कर कितना समय बिताया?”
युवक अब परेशान और शर्मिंदा दिख रहा था। साइकोलाॅजिस्ट ने कहा, “क्या आपने नाश्ता, दोपहर का भोजन या रात का खाना मां के साथ किया? क्या आपने पूछा कि वह कैसी हैं? पिता की मौत के बाद उनके दिन कैसे बीत रहे हैं?”
युवक की आंखों से आंसू बहने लगे।
साइकोलाॅजिस्ट ने आगे कहा, “शर्मिंदा, परेशान या उदास होने की जरूरत नहीं है। संपर्क और कनेक्शन यानी आपका अपनी मां के साथ संपर्क तो है, लेकिन आप का उनसे ‘कनेक्शन’ नहीं है। आप उनसे जुड़े नहीं हैं। कनेक्शन दो दिलों के बीच होता है। एक साथ बैठना, भोजन करना और एक-दूसरे की देखभाल करना, छूना, हाथ मिलाना, आंख मिलाना, कुछ समय एक साथ बिताना। आप के सभी भाई-बहनों का एक-दूसरे से संपर्क तो है, लेकिन कोई कनेक्शन यानी जुड़ाव नहीं है।”

About author 

वीरेन्द्र बहादुर सिंह जेड-436ए सेक्टर-12, नोएडा-201301 (उ0प्र0) मो-8368681336

वीरेन्द्र बहादुर सिंह
जेड-436ए सेक्टर-12,
नोएडा-201301 (उ0प्र0)


Related Posts

हमे सुंदर घर बनाना तो आता है, पर उस घर में सुंदर जीवन जीना नहीं आता

March 5, 2023

J. krishnamurti  हमें सुंदर घर बनाना तो आता है, पर उस घर में सुंदर जीवन जीना नहीं आता बीसवीं सदी

लघुकथा -मानव संग्रहालय| Laghukatha- manav sangrahalay

March 5, 2023

मानव संग्रहालय साल 3050। फ्लाइंग कार पार्किंग में लैंड कर के रोबो परिवार के बाल रोबोट खिड़की की ओर दौड़े।

Laghukatha-Pizza| लघुकथा-पिज्जा

March 5, 2023

 लघुकथा-पिज्जा हाईवे पर बने विशाल फूड जोन में केवला को नौकरी मिल गई थी। बस, कोने में खड़े रहना था

Story -बुरे काम का बुरा नतीजा ‘झाउलाल’

March 5, 2023

 ‘झाउलाल’ झाउलाल बड़े मनमौजी थे। कामचोरी विद्या में निपुण थे। तरह – तरह की तरकीब उनके पास था,काम से बचने

अहं के आगे आस्था, श्रद्धा और निष्ठा की विजय यानी होलिका दहन

March 4, 2023

 होली विशेष होलिका दहन अहं के आगे आस्था, श्रद्धा और निष्ठा की विजय यानी होलिका दहन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा

गुड्डी : सिनेमा के ग्लेमर वर्ल्ड का असली-नकली

February 16, 2023

सुपरहिट गुड्डी : सिनेमा के ग्लेमर वर्ल्ड का असली-नकल 4 फरवरी को चेन्नई से एक अशुभ समाचार आया। राष्ट्रीय पुरस्कार

PreviousNext

Leave a Comment