Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kishan bhavnani, laghukatha

लघुकथा–बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा आस्था और विश्वास की जीत

लघुकथा–बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा आस्था और विश्वास की जीत मोहन और सोहन गहरे दोस्त थे। मोहन कानून में पीएचडी था …


लघुकथा–बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा आस्था और विश्वास की जीत

लघुकथा–बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा आस्था और विश्वास की जीत
मोहन और सोहन गहरे दोस्त थे। मोहन कानून में पीएचडी था और विदेश में कार्यरत था। कोविड के कारण भारत आ गया था। सोहन 12वीं पास था और छोटी सी कंपनी में भारत में कार्यरत था। एक दिन मोहन अपने दोस्त सोहन के घर आया तो देखकर दंग रह गया कि, सोहन को पीले वस्त्र पहने थे और मस्तक पर हल्दी का पीला टीका लगा था और सामने मां सरस्वती देवी का स्वरूप रखा था। पूजा पाठ चल रहा था जन्मदिन केक सुशोभित था, मानो कोई धार्मिक यज्ञ हो रहा हो उत्सुकता वश डॉ मोहन ने पूछा, सोहन,यह क्या इतनी सारी तैयारी??कोई महायज्ञ है?? सोहन ने कहा, मित्र मोहन आज बसंत पंचमी है। मां सरस्वती का जन्मदिन है। और इसी दिन सिख गुरु गोविंद सिंह जी का भी जन्मदिन है सभी शिक्षाविद आज बड़ी पूजा अर्चना, संगम में ब्रह्ममुहूर्त में डुबकी लगाना, और उच्च ज्ञानवान बनाने की प्रार्थना करते हैं। मैंने मां सरस्वती की दीक्षा ली है 12वीं पास किया हूं। मां की कृपा से आज का दिन शुभ माना जाता है, आज पेड़ पौधों को भी नहीं काटा जाता और आज का पर्व ज्ञान व स्वरों की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। यह देख और सुन मोहन लज्जाप्रद हो गया और कहा, मित्र मैं तो पीजी और पीएचडी किया हूं। विदेश में बड़े-बड़े पद पर हूं।जिस शिक्षा वंदिनी के बल पर सब कुछ हूं उसे ही भुला बैठा हूं। और मुझे इसके बारे में कुछ मालूम ही नहीं और सोहन के चरणों में गिर पड़ा, कहा मित्र तुम तो मुझसे भी बड़े ज्ञानी और शिक्षाविद हो तुम भले ही, 12वीं पास हो छोटा सा जॉब है पर तुम सच्चे शिक्षाविद हो

*सीख* -कितना भी बड़ा शिक्षाविद हो पर मां सरस्वती की वंदना और बसंतपंचमी को ज्ञान, शिक्षा दाईनी के रूप में अर्चना कर,क्षमा याचना करना चाहिए, जिससे ज्ञान में वृद्धि होती है।

माननीय पीएम ने भी बसंत पंचमी सरस्वती पूजा की सभी को बधाईयां दीं उन्होंने कहा, बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक ट्वीट में, पीएम ने कहा, बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का यह सुअवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। मां विद्यादायिनी की वंदना से जुड़े इस पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

About author

कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 


Related Posts

पत्रकारिता एक मिशन

April 27, 2022

पत्रकारिता एक मिशन लोकतंत्र की जड़ों को मज़बूत करने एक स्वतंत्र, बंधन मुक्त, मज़बूत और जीवंत मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान

बुलडोज़र पर घमासान!!

April 27, 2022

बुलडोज़र पर घमासान!! बुलडोज़र पर मचे सियासी घमासान के बीच छठवीं बुलडोजर फैक्ट्री का उद्घाटन ब्रिटेन के पीएम ने किया

जल शक्ति अभियान– कैच-द-रेन 2022

April 25, 2022

 जल शक्ति अभियान– कैच-द-रेन 2022  दैनिक जीवन व पृथ्वी पर जल के महत्व को रेखांकित करने जल अभियान का विस्तार

भ्रष्टाचार मुक्त विकासोन्मुखी भारत पर मंथन

April 25, 2022

 भ्रष्टाचार मुक्त विकासोन्मुखी भारत पर मंथन  भ्रष्टाचार – पैसा बहुत कुछ तो है पर सब कुछ नहीं  जीवन को जीवन्त

समय का तकाज़ा

April 25, 2022

 समय का तकाज़ा  नई पीढ़ी के विचारों के साथ सामंजस्य बैठाना समय की मांग  बदलते आधुनिक परिपेक्ष में नई सकारात्मक

कविता -मेरा जीवन सुखी था

April 25, 2022

 कविता -मेरा जीवन सुखी था  मेरा जीवन सुखी था  जब मेरे माता-पिता बहन हयात थे  मुझे कोई फ़िक्र जिम्मेदारी चिंता

PreviousNext

Leave a Comment