Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

लघुकथा एक मां का इंतजार

 लघुकथाएक मां का इंतजार जीवी मां ने बड़े दुःख सह कर मोहन को पढ़ाया था।20 साल की उम्र में मोहन …


 लघुकथा
एक मां का इंतजार

जयश्री बिरमी अहमदाबाद

जीवी मां ने बड़े दुःख सह कर मोहन को पढ़ाया था।20 साल की उम्र में मोहन के बापू की मृत्यु हो गई थी तब मोहन सिर्फ 2 साल का था।घर में 10 लोगों का खाना बनाना घरका सारा काम करना, गायों की सेवा चकरी करना, दूध दोहना आदि कामों में व्यस्त रहती थी।खुद तो अनपढ़ थी लेकिन मोहन की पढ़ाई तरीके से हो उसका पूरा ध्यान रखती थी।उसका देवर पढ़ा लिखा था तो वह मोहन को पाठशाला से मिला घरकाम करवाएं उसका ध्यान रखती थी।मोहन ने मैट्रिक पास करली तो उसे शहर के कॉलेज में भी पढ़ाया और उसकी वहीं नौकरी लग गई ।जब बेटा शहर गया तो उसकी एक आंख बेटे की प्रगति देख हंस रही थी तो उसके विरह में दूजी आंख रो रही थी।बरसों बीत गए और उसने शादी उधर ही करली,उसके दो बच्चे भी हो गाएं ।पहले साल में अकाद बार मां से मिल जाता था लेकिन धीरे धीरे वह भी बंद हो गया। अब जीवी की तबियत भी ठीक नहीं रहती थी और फिर डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया कि पता नहीं कितने दिन हैं उसके पास।

एक सुबह सब उठे ही थे तो देखते क्या,उसकी दरवाजे की और देख रही आंखों में जान नहीं थी,बेटे या इंतजार करते करते वह चल बसी थी।

जयश्री बिरमी

अहमदाबाद


Related Posts

अपना हाथ जगगन्नाथ-जयश्री बिर्मी

January 7, 2022

अपना हाथ जगगन्नाथ बचपन में ही कही पढ़ी या सुनी थी,ये स्वश्रय का जीता जागता प्रमाण ही समझो।एक ईख का

लाऊं तो कैसे और कहां से-जयश्री बिरमी

January 6, 2022

लाऊं तो कैसे और कहां से कहां से लाऊ वो उत्साह जो हर साल आता थाकहां से लाऊं वह जोश

बहरूपिया-जयश्री बिरमी

January 6, 2022

बहरूपिया जब हम छोटे थे तो याद आता हैं कि एक व्यक्ति आता था जो रोज ही नया रूप बना

अलविदा २०२१- जयश्री बिरमी

January 6, 2022

 अलविदा 2021 एक बुरे स्वप्न की समाप्ति सा लग रहा हैं इस वर्ष का समाप्त होना।और मन थोड़ा आहत भी

नई आस- जयश्री बिरमी

January 6, 2022

नई आस बहुत दिनों के बाद अब जगी हैं एक नई आसहर्षोल्लास के दिन भी थे ये दिलाती हैं एहसास

लघुकथा मां- जयश्री बिर्मी

January 6, 2022

 लघुकथा  मां- बहुत ही पुरानी बात हैं,जब गावों में बिजली नहीं होती थी,मकान कच्चे होते थे,रसोई में चूल्हे पर खाना

Leave a Comment