Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, relationship, sneha Singh

रिलेशनशिप में बोले जाने वाले ये झूठ तोड़ देते हैं दिल

रिलेशनशिप में बोले जाने वाले ये झूठ तोड़ देते हैं दिल कोई आप से पूछे कि रिलेशनशिप में सब से …


रिलेशनशिप में बोले जाने वाले ये झूठ तोड़ देते हैं दिल

रिलेशनशिप में बोले जाने वाले ये झूठ तोड़ देते हैं दिल

कोई आप से पूछे कि रिलेशनशिप में सब से बड़ा झूठ क्या हो सकता है तो हर किसी के पास अनुभव के आधार पर अलग-अलग जवाब होगा। रिलेशनशिप में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम सच जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं। क्योंकि हम पार्टनर के बिना लाइफ को इमेजिन नहीं कर सकती। कुछ समय बाद तो झूठ सहने के लिए मजबूत हो जाती हैं। पर कुछ ऐसे झूठ होते हैं जो कुछ ज्यादा ही दुख पहुंचाते हैं।

जानिए यह कारण

1. मैं केवल तुम्हीं से प्यार करती हूं

आप का पार्टनर आप को कितना प्यार करता है, यह जानने की जरूरत नहीं रहती। परंतु जब आप ऐसा कहती हैं और यह गलत होता है तो आप के संबंधों में दरार आ सकती है। इस समय ऐसा होता है कि वह आप के साथ रिलेशनशिप में होते हुए अन्य ऑप्शन की तलाश में रहता है।

2. तुम मुझसे अधिक अच्छा पार्टनर पा सकते हो

अच्छी भाषा में ब्रेकअप का यह सब से आसान तरीका है। दुनिया में हर व्यक्ति अच्छा पार्टनर चाहता है। ऐसे में अगर पार्टनर इस तरह की बात करे तो समझ जाना चाहिए कि उसकी लाइफ में आप के अलावा भी किसी को स्थान मिलने लगा है।

3. मैं तुम्हारे लायक नहीं

यह बात खुद ही झूठी है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति खुद अपने में परफेक्ट नहीं होता। इसलिए अगर आप को प्रेम करने के बाद भी यह कहना पड़े तो समझ जाइए कि आप की कद्र नहीं है और रिलेशनशिप से निकलने का यह सब से आसान तरीका है।

4. मेरा एक्स व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है

हर व्यक्ति का एक पास्ट होता है। परंतु आज के कारण वह भूतकाल को याद करता रहे, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में आप का पार्टनर अपने एक्स के साथ संबंध रख कर कहता है कि उसका एक्स के साथ कोई संबंध नहीं है तो इससे ज्यादा दुखदायी दूसरा और कुछ नहीं हो सकता।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

एपीजे अब्दुल कलाम: नए भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा

October 17, 2022

 एपीजे अब्दुल कलाम: नए भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा कलाम ने हमेशा अपने दमदार भाषणों के माध्यम से

लुभावने चुनावी वादे, महज वोट बटोरने के इरादे

October 17, 2022

 लुभावने चुनावी वादे, महज वोट बटोरने के इरादे खाली चुनावी वादों के दूरगामी प्रभाव होंगे। जो विचार सामने आया वह

जानलेवा बनती अजनबियों से अश्लील वीडियो कॉल्स

October 17, 2022

जानलेवा बनती अजनबियों से अश्लील वीडियो कॉल्स इस अपराध के पीछे संगठित अपराध समूह ज्यादातर विदेशों में स्थित हैं। उनके

बजट में खेलिए ज़िंदगी की रेस आसान लगेगी

October 17, 2022

“बजट में खेलिए ज़िंदगी की रेस आसान लगेगी” परिवार चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं, लोहे के चने चबाने जितना

पुरानी चीज़ों का सुइस्तेमाल करें

October 17, 2022

 “पुरानी चीज़ों का सुइस्तेमाल करें” दिवाली नज़दीक आ रही है, तो ज़ाहिर सी बात है सबके घर के कोने-कोने की

क्यूँ न बच्चों को संस्कृति से परिचय करवाया जाए

October 17, 2022

“क्यूँ न बच्चों को संस्कृति से परिचय करवाया जाए” आजकल की पीढ़ी भौतिकवाद और आधुनिकता को अपनाते हुए अपने मूलत:

Leave a Comment