Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

राधा की पीड़ा- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

राधा की पीड़ा चल केशव बरसाना जाना,रूठ गयी जहां राधा रानी ,वृंदावन को भूल गयी है ,अपनों से भी रूठ …


राधा की पीड़ा

राधा की पीड़ा- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

चल केशव बरसाना जाना,
रूठ गयी जहां राधा रानी ,
वृंदावन को भूल गयी है ,
अपनों से भी रूठ गई है ।।

क्या केशव सोचा है तूने ,
इच्छा थी यशोदा माई की ,
सगाई तेरी होनी तय थी ,
बोलो प्रणय कहां खोया है ।।

बंसीवट में स्वर गुंजित है ,
तुमसे दूर कहां राधा है ,
प्रणय तुम्हारा बहुत दृढ़ है,
तुम से आगे नाम जुड़ा है ।।

प्रणय कथा कितनी सुंदर है ,
मिलन अंत से दृढ़ बनी है,
तेरे मन की पीड़ा को कह ,
कौन प्रकट कर पाएगा ।।

राधा कृष्ण की प्रणय कथा,
जग वंदन करता आया है ,
आरती कुंज बिहारी की ,
राधा जिसकी अपनी थी ।।

युग युग से पीड़ा है मन में ,
अंतर्द्वंद हमारा भी है ,
चल बरसाना मिल आते हैं,
बहुत दिनों से मन कहता है ।।

जीवन में संघर्ष बड़ा है ,
मिलन हमारा अंत हुआ है,
पीड़ा मेरी दर्द भरी है ,
चल केशव तेरे पीछे मैं ।।

मुक्ति का अब द्वार खुला है ,
मुझको द्वारिका पाल मिला ,
प्रणय मार्ग पर चलना है ,
मिलन हमारा बहुत निकट है।।

मिलन कामना जीवन की है ,
दर्द भरा जीवन पाया है ,
जीवन दर्शन केशव का है ,
मेरे पास कुछ बचा कहां है ।।

राधा की पीड़ा को केशव ,
तुझको ही सहलाना होगा,
धरा धाम की तेरी राधिका,
तेरी प्रतीक्षा में होगी ।।

अपने चक्र सुदर्शन से कह ,
उसकी रक्षा करनी होगी ,
धरा धाम की राधा रानी,
कभी न तुमसे दूर रहेगी ।।

मौलिक रचना
डॉ हरे कृष्ण मिश्र
बोकारो स्टील सिटी
झारखंड ।


Related Posts

kavita – Gyani abhimani mosam khan alwar

May 30, 2021

      अज्ञानी अभिमानी सबसे  अच्छा है तू इंसान , सबसे ज्यादा  है तेरा सम्मान,, पल भर की ये तेरी

Kavita – Maa -pawan kumar yadav

May 29, 2021

 कविता – मॉं  धन्य है ! मॉं  धन्य मॉं की ममता ।  नौ मास मुझको,  रखा गर्भ के भीतर । 

Tum thi khusahal the hm

May 9, 2021

ग़ज़ल बहुत खुशी कुछ गम भी हैतेरे यादों में डूबे हम भी है तुम थी खुशहाल थे हम तेरे जाने

Tanha aaj kal hu mai

May 9, 2021

                        गीत तन्हा आज कल हूँ मैं  कभी किसी

Tum ho meri mohabat rahogi meri

March 5, 2021

Tum ho meri mohabat rahogi meri बारिशों के बूँद सा टपकता रहातुम भी रोती रही मैं भी रोता रहाप्यार तुझको

Chaman ki suman ibadat ho tum-geet

February 16, 2021

                      गीत चाहतो में मेरे , चाहत हो तुमजिन्दगी के

Leave a Comment