Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

राजनीति के सियार- जितेन्द्र ‘कबीर’

राजनीति के सियार पैसा किसी के हथियार है,लालच किसी का हथियार है,इसी सनातन मोह कोसत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी बनातेआजकल …


राजनीति के सियार

राजनीति के सियार- जितेन्द्र 'कबीर'
पैसा किसी के हथियार है,
लालच किसी का हथियार है,
इसी सनातन मोह को
सत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी बनाते
आजकल राजनीति के सियार हैं।
जाति किसी की हथियार है,
धर्म किसी का हथियार है,
आस्था और विश्वास का विषय होंगे
यह जनता के लिए
लेकिन हर बार सफलतापूर्वक इनसे
अपना काम निकालते
यह राजनीति के सियार हैं।
बातें बनाना किसी का हथियार है,
झूठ-मूठ बरगलाना किसी का हथियार है,
खुद जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा से
महफूज रहकर
निहत्थी जनता से अपनी जान को खतरा बताते
आजकल राजनीति के सियार हैं।
डराना-धमकाना किसी का हथियार है,
छल-प्रपंच रचाना किसी का हथियार है,
चुनाव में जीत के लिए
खुद को निम्नतम स्तर तक गिराते
यह राजनीति के सियार हैं।

जितेन्द्र ‘कबीर’
यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

जरूरत है जागरूक बनने की- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 3, 2021

जरूरत है जागरूक बनने की देखकर उन्हें आनी चाहिएआम जनता में सुरक्षित होने की भावना,निकल जाना चाहिए डर मन सेगुण्डों,

सहनशीलता- सुधीर श्रीवास्तव

December 3, 2021

 सहनशीलता कैसा जमाना आ गया है ज्यों ज्यों शिक्षा का स्तर बढ़ रहा हैहम विकास की ओर बढ़ रहे हैं,हमारी

देश का दुर्भाग्य- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 3, 2021

 देश का दुर्भाग्य कृषि के लिए नीतियां बनाने मेंकृषक का प्रतिनिधित्व नहीं, शिक्षा के लिए नीतियां बनाने मेंशिक्षक का प्रतिनिधित्व

क्या हमनें पा लिया है?- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 3, 2021

क्या हमनें पा लिया है? वक्त गुजरने के साथसरल शिक्षाओं कोरूढ़ करके सदियों के लिएजटिल हमनें बना लिया है, महापुरुषों

सच्चाई सामने जरूर आएगी-जितेन्द्र ‘कबीर’

November 30, 2021

सच्चाई सामने जरूर आएगी नुकसान होगा,सोचकर जो तुमनेकदम खींच लिए अपनेसच्चाई की राह सेतो आस्था तुम्हारी सच्चाई परकभी सच्ची न

संविधान दिवस विशेष- सुधीर श्रीवास्तव

November 30, 2021

 व्यंग्य संविधान दिवस आइए ! मौका भी है दस्तूर भी हैहमारे मन भरा फितूर जो है,आज भी हमसंविधान संविधान खेलते

Leave a Comment