Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

मौत से इतना डर क्यों?- जितेन्द्र ‘कबीर’

 मौत से इतना डर क्यों? अब तक ज्यादातर मौत को  बताया जाता रहा है भयानक और जीवन को सुंदर, लेकिन …


 मौत से इतना डर क्यों?

मौत से इतना डर क्यों?- जितेन्द्र 'कबीर'

अब तक ज्यादातर मौत को 

बताया जाता रहा है भयानक

और जीवन को सुंदर,

लेकिन बहुत बार देखा है मैंने 

उससे उलट भी

जीवन को भयानक होते

एवं मौत की नींद में लोगों को

चैन से सोते।

लम्बी कष्टदायक बीमारी से जूझते

किसी इंसान का मन करता है

रोज कामना कितनी बार मौत की,

जिंदगी में लगातार उत्पीड़न 

एवं अत्याचार का शिकार हो रहे लोग

हर दिन न जाने कितनी बार रहे

ईश्वर से मौत की भीख मांगते।

देह के साथ ही हैं सारे कष्ट

शारीरिक भी और मानसिक भी

नहीं जो देह तो चाहे दुनिया जले,

अज्ञात से भय की इंसानी प्रवृत्ति ही है

कारण मौत से इतने डर के पीछे

वरना तो बात इतनी सी है कि

इंसानों की तरह रूह भी 

बदल लेती है अपने‌ कपड़े।

                   जितेन्द्र ‘कबीर’                  
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

क्यों एक ही दिन मां के लिए

May 8, 2022

क्यों एक ही दिन मां के लिए मोहताज नहीं मां तुम एक खास दिन कीतुम इतनी खास हो कि शायद

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास

May 8, 2022

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास  मां शब्द का विश्लेषण शायद कोई कभी नहीं कर पाऐगा, यह दो

मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं

May 7, 2022

“मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं” जिस कोख में नौ महीने रेंगते मैं शून्य

माँ तेरे इस प्यार को

May 7, 2022

माँ तेरे इस प्यार को तेरे आँचल में छुपा, कैसा ये अहसास ।सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो

बीते किस्से

May 7, 2022

बीते किस्से अपनी जिंदगी के कुछ नायाब किस्से मैं सुनाती हूंलोग कहते मुझे पागल , मैं तो कलम कि दीवानी

कविता-दर्द ने दस्तक दी

May 6, 2022

दर्द ने दस्तक दी आज फिर दर्द ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी हमें यू ना रुलाओ… 2मैं इस

PreviousNext

Leave a Comment