Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, poem

मेरे जीवन रथ का सारथी

मेरे जीवन रथ का सारथी कुछ भी नहीं समझ आता थादुनियां के रंगों मेंकौनसा रंग था जो भाएगा या सजेगा …


मेरे जीवन रथ का सारथी

मेरे जीवन रथ का सारथी

कुछ भी नहीं समझ आता था
दुनियां के रंगों में
कौनसा रंग था जो भाएगा या सजेगा मुझ पे
नहीं अंदाज था दुनियां के राज़ का
कब कौन कैसा व्यवहार करेगा
कैसे निबटना हैं इन हजारों रंगों से
आई कई बालाएं बीन बुलाए ही
न थी हिम्मत कि उन्हें सह सकू या टाल दूं
घिरी थी उलझनों में जब
पाया मेरे करीब
उसीको जो था सारथी मेरे संसार रथ का
सभी रंगों को,मुसीबतों को, बालाओं को,उलझनों को
सहने और जुजने की
हिम्मत लिए हुए
पता न चला कब सब्र और सकून मुझे उसी से मिलने लगे
हिम्मत , हौंसला और सब्र कब साथ हो लिया
कभी सहा कभी प्रतिकार भी किया
निकल गई हर मुसीबतों से
पार कर लिया समुंदर जिंदगी का
पर………
आज हैं विलय की घड़ी के पास
सारथी मेरे ही संसार रथ का
यही हुआ होगा अर्जुन के साथ भी
जब उसके भी सारथी का विलय पंथ दिखा होगा
मैं भी शायद उसी राह से गुजर के जान गई हूं
न हो किसी के सारथी का विलय इस तरह
छोड़ के मध्य मार्ग में
न बनाएं दिशाहीन किसी के भी जीवन धारा को
प्रार्थना हैं यही कि
शक्ति देना ओ परम इस प्रयाण को सहने की

जयश्री बिरमी
अहमदाबाद


Related Posts

Barood par masoom by Anita sharma

November 7, 2021

बारूद पर मासूम नियति की गति बड़ी निराली देख अचरच होता है। खतरे का न इल्म इन्हें तो बारूद पर

गोधन – डॉ.इन्दु कुमारी

November 7, 2021

 गोधन गोबर की यम मूर्ति बनाई प्यार से इनको सजाई दीर्घायु  की  दुआ  माँगी भाई जियो लाख बरीश हमें  दे

कविता : न देना दिल किसी को -सरस्वती मल्लिक

November 7, 2021

 कविता : न देना दिल किसी को  न देना दिल किसी को , न लगाना दिल किसी से ,  छीन

जीवन दरिया है – डॉ.इन्दु कुमारी

November 7, 2021

 जीवन दरिया है जीवन है एक दरियाअविरल बहती जाए सुख-दुख की बेलियाबस सहती ही जाएधैर्य की सीपियांमोती बनाता है संकट

राष्ट्र की बेटी – डॉ.इन्दु कुमारी

November 7, 2021

 राष्ट्र की बेटी इन्दु सी जगमग करती ह्रदय को शीतल करती प्रेरणा बनी स्वराष्ट्र की नारी शक्ति  कहलाती नाम की

Antardwand by Dr. indu kumari

November 7, 2021

 अन्तर्द्वन्द अजीब पहेली से है सुलझ नहीं पा रही नफरत और प्रेम की गुथ्थियाों का ये मंजर असमंजस की स्थिति

Leave a Comment