Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, Veena_advani

मेरी बिटिया (Poem)

मेरी बिटिया मुस्कुराहट तेरी मुझे है भाती तेरी मुस्कुराहट पर वारी जातीएक मुस्कान के लिए तेरी मैंभिन्न-भिन्न तरीके से रास …


मेरी बिटिया

मेरी बिटिया (Poem)

मुस्कुराहट तेरी मुझे है भाती

तेरी मुस्कुराहट पर वारी जाती
एक मुस्कान के लिए तेरी मैं
भिन्न-भिन्न तरीके से रास रचाती।।

नन्हे हाथों की छुअन गुदगुदाती
चुम्बन ले तेरा सीने से मैं लगाती
दुआओं से झोली तेरी भर जाती
तुझे पाकर ही मैं सम्पूर्ण कहलाती।।

तेरे नन्हें क़दमों की आहट भाती
पायलिया का शोर रस बरसाती
मेरी बिटिया रानी तू खेल सताती
गिरे जो तू तेरी चोट मुझे रूलाती।।

तुझे पा खुद को भाग्यशाली बताती
मां बन हर अनुभव का आनंद उठाती
बिटिया मेरी जब तू तुतला मां बुलाती
ममता भरी मोहब्बत तुझ पर लुटाती।।

About author 

Veena advani

वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर , महाराष्ट्र


Related Posts

Budget 2023 par lekh| बजट पर लेख

February 1, 2023

 देश में अमृतकाल, बजट से मालामाल या बुरे होंगे हाल Budget 2023 अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव

1994 से बाबा रामदेव मेला समिति बड़वा कर रही खेलों का आयोजन

January 30, 2023

 1994 से बाबा रामदेव मेला समिति बड़वा कर रही खेलों का आयोजन बूढा और ऊंटों की दौड़ बनती है आकर्षण

बच्चे अपंग (आलसी) हो जाएं, इतनी भी सुविधा न दें

January 30, 2023

 बच्चे अपंग (आलसी) हो जाएं, इतनी भी सुविधा न दें  pic credit -freepik सुबह-सुबह स्कूल जाने का समय होते ही

पेपर लीक सिस्टम वीक़? | Paper leek, system weak

January 29, 2023

पेपर लीक सिस्टम वीक़? आखिर क्यों बार-बार पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे हैं पेपर लीक नेटवर्क के ऑर्गेनाइज्ड

सुपरहिट-दृष्टिभ्रम के मास्टर पीटर परेरा की मास्टरपीस ‘मिस्टर इंडिया’

January 29, 2023

सुपरहिट-दृष्टिभ्रम के मास्टर पीटर परेरा की मास्टरपीस ‘मिस्टर इंडिया’ हिंदी फिल्मों में एक्टर, एक्ट्रेस, डायरेक्टर और संगीतकार (इसी क्रम में)

सामाजिक सरोकार | samajik sarokar

January 29, 2023

सामाजिक सरोकार जीव मात्र सामाजिक प्राणी हैं,उन्हे साथ चाहिए ये बात पक्की हैं।उसमे चाहें कौए हो या चिड़िया सब अपनों

PreviousNext

Leave a Comment