Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, Veena_advani

मेरी बिटिया (Poem)

मेरी बिटिया मुस्कुराहट तेरी मुझे है भाती तेरी मुस्कुराहट पर वारी जातीएक मुस्कान के लिए तेरी मैंभिन्न-भिन्न तरीके से रास …


मेरी बिटिया

मेरी बिटिया (Poem)

मुस्कुराहट तेरी मुझे है भाती

तेरी मुस्कुराहट पर वारी जाती
एक मुस्कान के लिए तेरी मैं
भिन्न-भिन्न तरीके से रास रचाती।।

नन्हे हाथों की छुअन गुदगुदाती
चुम्बन ले तेरा सीने से मैं लगाती
दुआओं से झोली तेरी भर जाती
तुझे पाकर ही मैं सम्पूर्ण कहलाती।।

तेरे नन्हें क़दमों की आहट भाती
पायलिया का शोर रस बरसाती
मेरी बिटिया रानी तू खेल सताती
गिरे जो तू तेरी चोट मुझे रूलाती।।

तुझे पा खुद को भाग्यशाली बताती
मां बन हर अनुभव का आनंद उठाती
बिटिया मेरी जब तू तुतला मां बुलाती
ममता भरी मोहब्बत तुझ पर लुटाती।।

About author 

Veena advani

वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर , महाराष्ट्र


Related Posts

बातचीत करें, बहस नहीं!

June 24, 2022

बातचीत करें, बहस नहीं! डॉ. माध्वी बोरसे! ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोये।औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए।।

अनियंत्रित सोशल मीडिया का उपयोग मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है!

June 24, 2022

अनियंत्रित सोशल मीडिया का उपयोग मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है! डॉ. माध्वी बोरसे अनियंत्रित सोशल मीडिया नींद में

स्व विचार जीवन का मकसद

June 24, 2022

 स्व विचारजीवन का मकसद सुधीर श्रीवास्तव          यूं तो जीवन का कुछ न कुछ मकसद हर किसी

माँ के नाम पत्र

June 24, 2022

 माँ के नाम पत्र सुधीर श्रीवास्तव प्यारी माँ       शत् शत् नमन, वंदन        आशा है

पक्षाघात के दो अविस्मरणीय वर्ष

June 24, 2022

 पक्षाघात के दो अविस्मरणीय वर्ष सुधीर श्रीवास्तव आपबीती पक्षाघात बना वरदान       ईश्वर और प्रकृति का हम सबके

“नारी नर से ज़रा भी कमतर नहीं”

June 23, 2022

 “नारी नर से ज़रा भी कमतर नहीं भावना ठाकर ‘भावु’ बेंगलोर नर और नारी एक दूसरे का पर्याय है, न

Leave a Comment