Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

मृगतृष्णा है तुम्हारा साथ- जितेन्द्र ‘कबीर’

मृगतृष्णा है तुम्हारा साथ ‘तुम्हारा साथ’ मेरे लिएहै एक तरह कीमृगतृष्णा सा,दूर कहीं झिलमिलाताहुआ साबुलाता है मुझे अपने पास,तुम्हारे दुर्निवार …


मृगतृष्णा है तुम्हारा साथ


‘तुम्हारा साथ’ मेरे लिए
है एक तरह की
मृगतृष्णा सा,
दूर कहीं झिलमिलाता
हुआ सा
बुलाता है मुझे अपने पास,
तुम्हारे दुर्निवार आकर्षण
के वशीभूत

हृदय में लिए मिलन का
त्रास
तय करता हुआ
लम्बी राह
भुलाकर अपनी भूख-प्यास
पहुंचने लगता हूं जब भी
कभी तुम्हारे पास,

नहीं मिलती तुम वहां,
फिर से कहीं दूर होता है
तुम्हारे होने का आभास,
जबकि
‘तुम्हारा इंतज़ार’
है मेरे हर एक बीतते
पल का मानो श्वास,
प्रेम सागर में डूब कर
तर जाने का

दिलाते हुए विश्वास,
तुम्हारी मधुर स्मृतियों की
हमेशा दिलाते हुए याद
मन में जगाए रखता है
जीते जी
तुमसे मिलने की आस।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र -7018558314


Related Posts

सुख दुख दोनों रहते जिसमें जीवन है वो गांव

June 6, 2023

भावनानी के भाव सुख दुख दोनों रहते जिसमें जीवन है वो गांव जिंदगी में उतार-चढ़ाव बस एक ख़ूबसूरत खेल है

कविता – पर्यावरण| kavita -paryavaran

June 6, 2023

कविता – पर्यावरण पर्यावरण है प्रकृति का आख़र सूरज , चंदा, धरती और बादरप्रकृति का अद्भुत चहुँदिशि घेराचंदा डूबा फिर

बारिश | kavita- barish

June 4, 2023

बारिश आज खूब बारिश हो रही है याद है वह बचपन का दौर जब होने लगती थी बारिश झमाझमतो निकलती

पर्यावरण की रक्षा कर धरती को स्वर्ग बनाना है | save the environment and make the earth a heaven

June 4, 2023

भावनानी के भाव पर्यावरण की रक्षा कर धरती को स्वर्ग बनाना है सभी नागरिकों ने मिलकर सहभागिता देना है प्लास्टिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर कविता ,| poem on world environment day

June 2, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सबको संकल्पित होना है,देवभूमि रूप इस धरती पर पर्यावरण को नहीं खोना

विश्व माता पिता दिवस पर कविता |

June 2, 2023

1 जून 2023 को भारत में विश्व माता पिता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। माता-पिता बूढ़े बुजुर्गों का अनेक

PreviousNext

Leave a Comment