Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स सेक्स और रोमांस वैवाहिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग …


बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स
सेक्स और रोमांस वैवाहिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकतीं। पर आजकल की लाइफस्टाइल ही ऐसी हो गई है कि आप फिटनेस का खास ध्यान नहीं रख सकतीं। परिणामस्वरूप इसका सीधा असर आप की सेक्स लाइफ पर पड़ता है और बढ़ता जा रहा तनाव भी आप की सेक्स लाइफ और रोमांटिक लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। बेस्ट सेक्स लाइफ के लिए दोनों पार्टनर का फिजिकली फिट होना जरूरी है। खुद को फिट रखने वाले कुछ सुपर फूड के बारे में जानिए, जिन्हें आप को रोजाना के आहार में उपयोग करना चाहिए। साथ ही यह भी जानिए कि सेक्स के साथ जुड़े कूछ गोल्डन रूल्स के बारे में जो आपकी सेक्स लाइफ को अच्छा बनाएंगे।

रसोई के इन नेचुरल टानिक्स को न भूलें

  1. अजवाइन, हल्दी, लौंग और जीरा जैसे मसाले सेक्स बूस्टर हैं। इसलिए इनका उपयोग करें। अजवाइन में एंडोरेस्टोन नाम का हार्मोन होता है, जो सेक्स की इच्छा बढ़ाता है।
  2. आम, केला, अनार, तरबूज, पाइनेपल, एवोकेडो जैसे फल नेचुरल टानिक्स हैं, जो आप की सेक्स लाइफ को उत्तम बनाएंगे।
  3. शहद, टमाटर, किशमिश, खजूर भी उत्तम है।
  4. दूध में शहद मिला कर पीने से सेक्स पावर बढ़ती है।
  5. चावल, गेहूं, उड़द की दाल, गन्ना, गुड़, दूध, दही, पनीर, चीज, घी, ड्राई फ्रूट्स और नट्स का खाने में भरपूर उपयोग करें।
  6. एक चुटकी तेजपत्ता का पाउडर दूध में मिलाकर सुबह-शाम लेने से सेक्स पावर बढ़ता है।
  7. जयफल भी उत्तम सेक्स टॉनिक है। इसका चुटकी भर पाउडर पानी के साथ सुबह-शाम लिया जा सकता है।

नेचुरल टानिक्स हैं ये सुपर फूड

  1.  सेब सेक्सुअल स्टेमिना को बढ़ता है। इसलिए इसे डायट में जरूर शामिल करें।
  2. तरबूज सेक्स एनर्जी, सेक्स की इच्छा और इरेक्शन को अच्छा करता है। तरबूज इरेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाता है, क्योंकि इसमें रहने वाला सिट्रुलाइन जो एक प्रकार का एमिनो एसिड है, वह इरेक्शन में लाभदायक है।
  3. गाजर सेक्सुअल एनर्जी के लिए बहुत फायदेमंद है।
  4. अनार में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो सेक्स ड्राइव को अच्छा बनाते हैं।
  5. तिल का जिंक सेक्स की इच्छा बढ़ाने में कारगर है।
  6. बदाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश आदि में सेक्स बूस्टर तत्व होते हैं। मूंगफली, अखरोट और पिस्ता में रहने वाला एमिनो एसिड इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करता है। बदाम से खून का भ्रमण ठीक होता है और इससे धमनियां रिलैक्स होती हैं। बदाम में जिंक, सेलेनियम और विटामिन ई होती है, जो अच्छी सेक्स लाइफ के लिए बहुत जरूरी होती है। सेलेनियम इन्फर्टीलिटी से भी बचाता है।
  7. खजूर भी सेक्स के लिए उत्तम ऊर्जा देता है।
  8. एवोकेडो में फोलिक एसिड और विटामिन बी6 होती है, जो हेल्दी सेक्स ड्राइव के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
  9. डार्क चाॅकलेट भी सेक्स बूस्टर फूड है। इसमें रहने वाला कोको मूड बूस्टिंग हार्मोंस को बढ़ने की क्षमता रखता है।
  10. केसर सेक्स ऊर्जा बढ़ाती है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से सेक्स ड्राइव को अच्छा करने के गुण होते हैं।
  11. हरी साग-सब्जी में भी सेक्स बूस्टर तत्व होते हैं। ये इरेक्शन को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सहायक होती हैं। क्योंकि इनमें आर्जिनाइन नाम का एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है।

सेक्स से संबंधित गोल्डन रूल्स

  1.  हमेशा हाइजीन का ध्यान रखें। सेक्स के अच्छे अनुभव के लिए प्राइवेट पार्ट को क्लीन रखना जरूरी है। बिकिनी हेयर हमेशा क्लीन रखें, जिससे इरेक्शन से भी बचा जा सके और पसीने की दुर्गंध से भी।
  2. ओरल हाइजीन और ओरल हेल्थ का ध्यान रखें। सांस में दुर्गंध, शरीर में से पसीने की दुर्गंध सेक्स के समय दुश्मन बन सकता है। इसीलिए सेक्स से पहले ब्रश अथवा माउथवाॅश से कुल्ला करें और शरीर की दुर्गंध दूर करने के लिए गुनगुने पानी से जरूर स्नान करें।
  3. अंडर आर्म्स को हमेशा कलीन रखें।
  4. पीरियड्स के दौरान सेक्स हमेशा अवाइड करें और ओवर आल हाइजीन पर ध्यान दें।
  5.  वजन को नियंत्रण में रखें। अधिक वजन सेक्स लाइफ पर खराब असर डालता है। क्योंकि इससे आप का ओवर आल हेल्थ भी खराब होता है। एनर्जी लेवल कम होता है, थकान जल्दी लगती है। इस सब का असर आप की सेक्स लाइफ पर देखने को मिलता है।
  6. कभी खाली पेट सेक्स नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे थकान, कमजोरी, सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
  7. इसी तरह खाने के तुरंत बाद भी सेक्स करना टालना चाहिए। क्योंकि खाने के तुरंत बाद सेक्स करने से गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, हृदय में भारी लगना, अपच तथा सेक्स के दौरान थकान और सांस लेने जैसी तकलीफ हो सकती है।
  8. सेक्स के लिए उचित समय खाने के 2-3 घंटे बाद कहा जाता है।
  9. याद रखिए फोर-प्ले और आफ्टर-प्ले सेक्स में बहुत जरूरी है। जहां तक हो सके जब तक पार्टनर तैयार न हो सेक्स शुरू न करें। ऐसा करेंगी तो सेक्स मात्र एक यांत्रिक क्रिया बन कर रह जाएगा। आप इसे एंज्वाय नहीं कर सकेंगी।
  10. समय के साथ मौसम का असर भी सेक्स पर पड़ता है। गर्मी और बरसात में शरीर की शक्ति कम हो जाती है। जबकि ठंड में शरीर की स्फूर्ति और शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए ठंड सेक्स के लिए बेस्ट सीजन माना जाता है। ठंड में आप जितना सेक्स करेंगी, उतना मजा आएगा। सेक्स के बारे में हर एक की क्षमता अलग-अलग होती है, यह बात भी याद रखिएगा।
  11. सेक्स के समय बहुत ज्यादा वाइल्ड न बन जाएं। अपने पार्टनर की इच्छा-अनिच्छा को ध्यान में रख कर कोई बीच का रास्ता अपनाएं।
  12. किसी भी तरह की सेक्स समस्या के लिए डाक्टर से मिलने और अपनी बात कहने से हिचकें न। बात करेंगी, तभी हल निकलेगा।
  13. बेस्ट सेक्स एक्सपीरियंस के लिए इतना अवाइड करें
  14. मसालेदार, तला, तेलवाला, तीखा भोजन न करें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
  15.  किसी तरह का नशा, तम्बाकू या स्मोकिंग अवाइड करें।
  16. संभव हो तो बहुत अधिक चाय या कोल्डड्रिंक्स का सेवन न करें।
  17. समय से सो जाएं और समय से उठें। रात को ज्यादा देर जागें न।
  18.  कंप्यूटर और मोबाइल का जरूरत से ज्यादा उपयोग न करें।
  19.  एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक बैठे न रहें।
  20. भूल से भी पोर्न वीडियो न देखें। इसकी लत लगने से सेक्स लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12

नोएडा-201301 (उ.प्र.) 

Related Posts

ओमिक्रान वेरिएंट – एतिहात बरतना -किशन सनमुखदास भावनानी

December 19, 2021

ओमिक्रान वेरिएंट – एतिहात बरतना और बूस्टर डोज़ का तात्कालिक संज्ञान लेना ज़रूरी ब्रिटेन और अमेरिका में छाए ओमिक्रान वेरिएंट

शिक्षा एक अलग जीवन का प्रवेश द्वार है-किशन सनमुखदास भावनानी

December 19, 2021

शिक्षा एक अलग जीवन का प्रवेश द्वार है! बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आगे चलकर बच्चों

प्रेम में सब कुछ चलता हैं(व्यंग)-जयश्री बिरमी

December 19, 2021

प्रेम में सब कुछ चलता हैं (व्यंग) पुरानी फिल्में देख कई दृश्यों का हम मजाक उड़ाते थे।हीरो ने दौड़ती गड्डी

हमारी अंतरात्मा ही हमारी सच्ची मित्र है.-तमन्ना मतलानी

December 18, 2021

नन्हीं कड़ी में…आज की बात हमारी अंतरात्मा ही हमारी सच्ची मित्र है… संसार में आया हुआ प्रत्येक व्यक्ति सांसारिक मोह-माया

अपनीं सांस्कृतिक विरासत से संपर्क बनाए रखना ज़रूरी

December 18, 2021

युवाओं को अपनीं सांस्कृतिक विरासत से संपर्क बनाए रखना ज़रूरी – अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व का अनुभव होना

लहरों के मध्य हम- जयश्री बिरमी

December 17, 2021

लहरों के मध्य हम लहर एक के बारे में देखें तो वह प्रारंभिक अवस्था थी जिस में बहुत ही बुरे

Leave a Comment