Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr-indu-kumari, poem

बेटी हुई

 बेटी हुई  डॉ. इन्दु कुमारी धीमी आवाज में  कहते बेटी हुई।  पापा देखो तेरी बेटी  आईपीएस की  टॉपर हुई। जिसका …


 बेटी हुई 

डॉ. इन्दु कुमारी
डॉ. इन्दु कुमारी

धीमी आवाज में 

कहते बेटी हुई। 

पापा देखो तेरी बेटी 

आईपीएस की

 टॉपर हुई।

जिसका नाम सुनकर 

ही सवा हाथ धरती 

नीचे खिसक जाती थी 

उन बेटियों को देखो

 ढाई हाथ ऊपर 

आ रही है।

 गर्भ में जिसे

 दफन कर देते 

उन के बल पर

 ओ मेरे पापा

 दुनिया नाज करती है।

दहेज के कारण मारी जाती 

वही मशालें जला रही।

वृद्ध आश्रम में छोड़ रहे बेटे 

बेटियां बुढ़ापे की दीप बनी।

 टूट रही समाज की 

दकियानूसी रिवाज 

की बेड़िया। 

इज्जत के नाम पर 

मारी जाती बेटियां।

आज मातृभूमि के 

सेवा में प्रहरी बनी बैठी।

 घर की दहलीज में

 रखने वाले देख 

उनकी शक्तियां। 

सोच बदलो पापा मेरे

 भाई मेरे 

समाज के बिचौलिए 

बदल रही है दुनिया। 

बहुत दफना चुके अब

 आगे बढ़ रही है बेटियां

 दूर हो रही सिसकियां।

       डॉ.इन्दु कुमारी

 मधेपुरा बिहार


Related Posts

बंद कमरों की घुटन-सुधीर श्रीवास्तव

May 9, 2022

 बंद कमरों की घुटन आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने खुद ही खुद को कैद कर लिया है कंक्रीट के

कविता डिजिटल भारत मेक इन इंडिया

May 9, 2022

कविता डिजिटल भारत मेक इन इंडिया रचनात्मक नवाचार से जुड़ा विज्ञान आम आदमी के लिए जीवन में सहजता लाता है

शोहरतों का परचम- सुधीर श्रीवास्तव

May 9, 2022

 शोहरतों का परचम शोहरतों के परचम  लहराने का गर इरादा है तो कुछ ऐसा कीजिए जो अलग हो औरों से

ज़िंदगी- सुधीर श्रीवास्तव

May 9, 2022

 ज़िंदगी वाह री जिंदगी तू भी कितनी अजीब जाने क्या क्या गुल खिलाती है कभी हंसाती, कभी रुलाती है और

कविता – ख्वाब – सिद्धार्थ गोरखपुरी

May 9, 2022

 कविता – ख्वाब  ये ख्वाब न होते तो क्या होता? झोपड़ी में रहने वाले लोग जब थोड़े व्यथित हो जाते

जलियांवाला बाग-

May 9, 2022

 जलियांवाला बाग बैशाखी का पावन दिन तारीख तेरह अप्रैल उन्नीस सौ उन्नीस एक सभा हो रही थी रौलेट एक्ट का

PreviousNext

Leave a Comment