Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel
बचपन| kavita-Bachpan

kanchan chauhan, poem

बचपन| kavita-Bachpan

बचपन हंसता खिलखिलाता बचपन,कितना मन को भाता है। पीछे मुड़कर देखूं और सोचूं, बचपन पंख लगा उड़ जाता है। बड़ी …


बचपन

हंसता खिलखिलाता बचपन,कितना मन को भाता है।
पीछे मुड़कर देखूं और सोचूं, बचपन पंख लगा उड़ जाता है।

बड़ी रीझ थी बड़े होने की, कितने सपने पाले थे।
बड़े हो कर हम ये करेंगे,वो बनेंगे, कितने पंख लगा डाले थे।

बिना पंख के उड़ना तो बस बचपन में ही सम्भव था।
बड़े हुए तब जाकर हम, असल जीवन से दो-चार हुए,

अपना सोचें तो अपने रूठें,अपनों का सोचें तो सपने टूटें,
ऐसा होता है बड़े होना , कभी ऐसा तो नहीं सोचा था।

भूल गए अपनी मनमर्जी,भूलें बिसरे सब राग हुए।
ना अपनी मर्ज़ी से जाना, मनमानी अब ना कर पाना,
अपनी बात भी ना रख पाना,बेबस अपने हालात हुए।

कहने को सब कुछ अपना है,पर अपना अब कुछ भी नहीं।
जो मेरा है वो सब का है, जो सबका है वो मेरा नहीं।
ख्वाबों की दुनिया से निकल कर, सच से जब दो-चार हुए,

जाना और फिर हमने माना ,बचपन होता है बड़ा सुहाना ,
हम फिर से जीना चाहें वहीं दिन, मन फिर से बच्चा बनना चाहें।

हंसता खिलखिलाता बचपन, अब कितना मन को भाए।
पंख लगा उड़ गया जो बचपन,अब भी यादों में जिंदा हैं

सौ बातों की एक बात है,अब वो दिन ना वापस आने हैं।
जीना है अब तो इसी पल को,हर पल जी भर कर जी लो।

जीवन का हर लम्हा अनमोल है, लौट कर ना फिर आएगा।
बीती बातों को याद करने में,ये लम्हा भी चला जाएगा।

जीना है अब हर पल को,हर लम्हा जी भर कर जी लो।
यही है जीवन की सुंदरता है, हर पल को जी भर जी लो।

About author

कंचन चौहान,बीकानेर

Related Posts

क्यों एक ही दिन मां के लिए

May 8, 2022

क्यों एक ही दिन मां के लिए मोहताज नहीं मां तुम एक खास दिन कीतुम इतनी खास हो कि शायद

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास

May 8, 2022

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास  मां शब्द का विश्लेषण शायद कोई कभी नहीं कर पाऐगा, यह दो

मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं

May 7, 2022

“मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं” जिस कोख में नौ महीने रेंगते मैं शून्य

माँ तेरे इस प्यार को

May 7, 2022

माँ तेरे इस प्यार को तेरे आँचल में छुपा, कैसा ये अहसास ।सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो

बीते किस्से

May 7, 2022

बीते किस्से अपनी जिंदगी के कुछ नायाब किस्से मैं सुनाती हूंलोग कहते मुझे पागल , मैं तो कलम कि दीवानी

कविता-दर्द ने दस्तक दी

May 6, 2022

दर्द ने दस्तक दी आज फिर दर्द ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी हमें यू ना रुलाओ… 2मैं इस

PreviousNext

Leave a Comment