Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

बंदर और इंसान-जितेंद्र कबीर

 बंदर और इंसान एक दिन सारे बंदर अपने आपको इंसान घोषित कर देंगे इंसानों के ऊपर  इतिहास के साथ छेड़खानी …


 बंदर और इंसान

बंदर और इंसान-जितेंद्र कबीर

एक दिन सारे बंदर

अपने आपको इंसान घोषित कर देंगे

इंसानों के ऊपर 

इतिहास के साथ छेड़खानी का

आरोप लगाते हुए,

फिर वो खुद को

संसार में सबसे बलशाली, सबसे समझदार,

सबसे बड़े शूरवीर, महान अविष्कारक,

सबसे ईमानदार, महान राष्ट्रवादी,

इकलौते देशभक्त, सर्वोत्कृष्ट प्रशासक,

निष्पक्ष न्यायवादी, अध्यात्म के परम ज्ञाता,

विकास के देवता एवं साक्षात ईश्वर का

अवतार दर्शाने वाला

नया गौरवशाली इतिहास लिखवाएंगे,

उसमें शामिल नहीं होंगी

उनके अतीत की शर्मनाक गलतियां

एवं हारी गई लड़ाइयों के विवरण,

आत्मश्लाघा तब चरम पर होगी,

‘भूतो न भविष्यति’ की तर्ज पर होगा

उनके शासकों का प्रचार,

यह सब करके भ्रम हो जाएगा उन्हें

कि आने वाली पीढ़ियां

उस इतिहास को पढ़कर

उनकी महानता के गीत गाएंगी,

संसार की दसों दिशाओं में

उनकी कीर्ति की पताका लहराएगी,

 लेकिन यह सिलसिला चला रहेगा 

 केवल तब तक ही

जब तक इंसानों को सही – गलत की

पहचान नहीं आएगी

और इंसानियत  बंदरों की 

सारी कारस्तानियों से वाकिफ हो

उन्हें उनकी सही जगह नहीं दिखाएगी।

    जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

मेरे किस्से -सतीश सम्यक

February 7, 2022

मेरे किस्से- सतीश सम्यक तुम्हें पता थाकिमैं तुम्हें पसंद करता हूँ।तभी तो तुम ,मुझे जलाने की खातिरनाम लिया करती थी

बेरोजगार हूं-दीप मदिरा

February 7, 2022

बेरोजगार हूं कभी कट्टर हिंदूवादी हूं कभी कट्टर भाजपा समर्थक हूं कभी कट्टर मोदी समर्थक हूं कभी कट्टर योगी समर्थक

जाति -पाति- -सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 6, 2022

जाति -पाति जाति-पाति में मत उलझो ,रहना है हमें हर ठाँव बराबर।सिर के ऊपर सूरज तपता ,तो पाँव केनीचे छाँव

नब्ज/नेता- सधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

नब्ज/नेता मैं नेता हूं मगर मैं दूसरे किस्म का नेता हूंगली गली नहीं भटकताजनता की नब्ज नहीं टटोलता,क्योंकि मुझे खुद

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम- सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम हे बापू हे राष्टृपिता संत साबरमती केपुजारी अहिंसा केतुम्हें नमन हैकोटि कोटि प्रणाम है।देश में आज

दोस्तों के नाम की शाम-सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

दोस्तों के नाम की शाम आइए!कुछ करते नहीं तो बस इतना करते हैं,एक शाम दोस्तों के नाम करते हैं,मौज मस्ती

Leave a Comment