Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

प्रणय जीवन- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

प्रणय जीवन प्रेम जीवन में प्रवाहित,प्रेम से जीवन जुड़ा है,प्रेम का परिणाम हम हैं,प्रेम को जीवन समर्पित ।। जिंदगी पर्याय …


प्रणय जीवन

प्रणय जीवन- डॉ हरे कृष्ण मिश्र
प्रेम जीवन में प्रवाहित,
प्रेम से जीवन जुड़ा है,
प्रेम का परिणाम हम हैं,
प्रेम को जीवन समर्पित ।।

जिंदगी पर्याय तुमसे ,
जिंदगी की कामना तू ,
जिंदगी में तू प्रवाहित,
जिंदगी तुमसे है मेरी ।।

इस धरा की तू है धरोहर,
इस धरा पर जब तू आई,
इस धरा पर पैगाम तेरा ,
इस धरा पर मुझको मिला ।।

प्यार का परिणाम तेरा ,
परिणय में मुझको मिला,
प्रिय पावन सौंदर्य तेरा ,
प्रणय का अनुदान पाया।।

प्रीति तेरी रीत बन गई ,
प्रीत में हर रीत निभाई ,
प्रीत पावन पथ हमारा ,
प्रीत के ही गीत मेरे ।।

अर्चना में चल करूं मैं,
आराधना हर दम तुम्हारी,
अभ्यर्थना किसका करूं ,
छोड़ मुझको तुम गयी ।।
चल बंदना में आओ बैठें ,
साथ मिलकर हाथ जोड़ें,
प्रीत की है रीत यह तो ,
प्रीत है पावन हमारा ।।
कितना पुराना बंधन हमारा,
टूट जाएगा न सोचा मैं कभी,
हर समर्पण परिपूर्ण अपना ,
प्रतिदान में सब कुछ मिला है ।।

जिधर हमारी दृष्टि घूम गई ,
तुम्हारा ही मुस्कान मिला है ,
दुनिया तो यह बहुत बड़ी है,
सर्वत्र तुम्हारा प्यार मिला है ।।

तुम बहुत दूर मुझसे जा बैठी,
क्या खता हुई मेरी प्रीति में ,
कुछ कहने को शब्द नहीं हैं ,
फिर भी अभिव्यक्ति मेरी है ।।

जनम जनम का साथ है मेरा,
क्यों दर्द लिए मैं आज अकेला ,
अतीत हमारा कितना सुंदर है
वर्तमान हमारा हमसे रूठा है ।।

आभार भरा हृदय अभिव्यक्ति,
नयन नीर में लेकर आया हूं ,
, क्या बोलूं किससे मैं अपनी,
कुछ व्यक्त नहीं मैं कर पाता हूं ।।

मौलिक रचना
डॉ हरे कृष्ण मिश्र
बोकारो स्टील सिटी
झारखंड।


Related Posts

देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद- डॉ.इन्दु कुमारी

December 3, 2021

 देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद विभूति सादगी के किया सुशोभित देशऱत्न प्रथम राष्ट्रपति के ऊँचे पद मुस्कान भरी मुखमंडल परअंकुरित न हो सके

बच्चन जी- सुधीर श्रीवास्तव

December 3, 2021

बच्चन जी सत्ताइस नवंबर उन्नीस सौ सात कोकायस्थ कुल में पैदापिता प्रताप नारायण के घरमां सरस्वती देवी की कोख सेप्रतापगढ़

मुर्दा कौन- R.S.meena Indian

December 3, 2021

 कविता   “मुर्दा कौन” मुर्दा वो नहीं जिसे दिखता नहीं। मुर्दा वो हैं जो देख पाता नहीं।। मुर्दा वो नहीं जो

आज फिर देखा चांद- जयश्री बिरमी

December 3, 2021

आज फिर देखा चांद सुबह से भूखी प्यासी सीडोल रही थी गली गली कोई भी न था राजी देने को

तुम हमारी कामना – डॉ हरे कृष्ण मिश्र

December 3, 2021

तुम हमारी कामना संभावना से कौन करता ,कब कहां इनकार है ,प्रेम का परिणाम होगा ,दर्द का अभिशाप अपना।। शालीन

सत्य है क्या?- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 3, 2021

सत्य है क्या? सत्य! जैसा सोचा किसी ने, सत्य! जैसा बोला किसी ने, सत्य!जैसा लिखा किसी ने, सत्य!जैसा पढ़ा किसी

Leave a Comment