Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

relationship, sneha Singh

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो अपनाएं ये कारगर टिप्स

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो अपनाएं ये कारगर टिप्स रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए …


पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो अपनाएं ये कारगर टिप्स

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो अपनाएं ये कारगर टिप्स

रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर का पाॅजिटिव होना जरूरी है। पर न जाने कितने कपल्स खास कर पार्टनर के साथ केवल उदासीभरी और बोरिंग बातें करते हैं। जिसका असर संबंधों पर पड़ता है। अगर आप भी पार्टनर की उबाऊ और निगेटिविटी से परेशान हैं तो यहां दी गई कुछ शानदार टिप्स अपनाकर रिलेशनशिप को इंटरेस्टिंग बना
सकती हैं।

कपल्स संबंधों को खास बनाने के लिए कोशिश करते रहते हैं। पर आप पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप आसानी से पार्टनर के माइंड सेट को पाॅजिटिव बनाने का प्रयास करेंगी तो आप को सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने संबंधों को भो अच्छा बना सकती हैं। तो जानिए निगेटिव और बोरिंग पार्टनर के साथ डील करने की खास टिप्स के बारे में।

डिफरेंट डेट प्लान करें

कुछ लोग पार्टनर को खुश करने के लिए नाइट डेट प्लान करती हैं। पर हर समय यह डेट मजा नहीं लाती। ऐसे में आप कुछ डिफरेंट डेट आइडल ट्राई कर सकती हैं। इससे पार्टनर को भी आप का सरप्राइज नया लगेगा और वह मिनटो में खुश हो जाएगा।

फ्रेंड्स को दें महत्व

अनेक बार कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए दोस्तों को अवाइड करते हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ रहने से आप भी बोर फील करती हैं। इसके लिए रिलेशनशिप के साथ-साथ फ्रेंड्स को भी प्राथमिकता दें और पार्टनर को भी कुछ समय दोस्तों के साथ बिताने की सलाह दें। इससे उनका मूड फ्रेश और रिलैक्स रहेगा।

पार्टनर को करें ग्रुप में शामिल

अगर आप की फ्रेंड सर्किल खुशहाल और मस्ती करने वाली है तो पार्टनर को भी इस ग्रुप का हिस्सा बनाएं। इससे पार्टनर भी अधिक खुश रहने की कोशिश करेगा और धीरे-धीरे निगेटिविटी से दूर हो जाएगा।

कारण भी जानने की कोशिश करें

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव स्वभाव को बदलने से पहले इसका कारण जानने की कोशिश करें। संभव है पार्टनर किसी सीरियस कारण से निगेटिविटी काa शिकार हुआ है। ऐसे में आप पार्टनर से बात कर के उसके दुखी रहने की वजह और अकेलापन दूर कर सकें।

तमाम लोगों से मदद मांगे

पार्टनर के निगेटिविटी और बोरिंग विहैवियर को चेंज करने के लिए आप आसपास के लोगों से मदद ले सकती हैं। ऐसे में फैमिली और मित्रों के सामने पाॅजिटिव बाते करने की सलाह दें। इससे प्यार का माइंड सेट पाॅजिटिव होने लगेगा।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
<


Related Posts

सेक्स के दौरान इन बातों का ध्यान

August 31, 2023

सेक्स के दौरान इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधों में दरार आ सकती है फिजिकल रिलेशन यानी

स्क्रीन टाइम v/s स्लीप टाइम

August 30, 2023

स्क्रीन टाइम v/s स्लीप टाइम आप दिन में कितने घंटे स्क्रीन के सामने होती हैं? अपने रेग्युलर काम से थोड़ी

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं पर करेक्टर सर्टिफिकेट जल्दी लग जाता है

July 19, 2023

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं पर करेक्टर सर्टिफिकेट जल्दी लग जाता है समाज कहता है कि पुरुष यानी तांबे का लोटा।

पैरेंट्स दर्पण हैं, जिसमें बच्चे जिंदगी का प्रतिबिंब देखते हैं

July 2, 2023

पैरेंट्स दर्पण हैं, जिसमें बच्चे जिंदगी का प्रतिबिंब देखते हैं स्कूराल्फ वाल्डो नामक चिंतक ने कहा है कि आप का

नई पीढ़ी के लिए विवाह में फ्लेक्सिबल बनना जरूरी है |

June 17, 2023

नई पीढ़ी के लिए विवाह में फ्लेक्सिबल बनना जरूरी है ‘विवाह‘ यह हमेशा से चुनौतीपूर्ण संबंध रहा है। दो परिचित

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स

June 11, 2023

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स सेक्स और रोमांस वैवाहिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग

Leave a Comment