Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

परेशान होने की जरूरत नहीं-जितेन्द्र ‘कबीर’

परेशान होने की जरूरत नहीं दिन – प्रतिदिन बढ़ती खाद्य पदार्थों की महंगाई से जनता कोजरूरत नहीं है परेशान होने …


परेशान होने की जरूरत नहीं

परेशान होने की जरूरत नहीं-जितेन्द्र 'कबीर'
दिन – प्रतिदिन बढ़ती

खाद्य पदार्थों की महंगाई से जनता को
जरूरत नहीं है परेशान होने की,
जरूरत से ज्यादा खाना खाने से
देश में बढ़ रही हैं मोटापे से सम्बन्धित
कई बीमारियां,
उसके समाधान के लिए जनहित में सरकार ने
यह तरीका अपनाया है,
खबरदार!
जो किसी ने बोला कि सरकार ने ऐसा करके
बिचौलियों को लाभ पहुंचाया है।

दिन – प्रतिदिन बढ़ती
पैट्रोलियम पदार्थों की महंगाई से जनता को
जरूरत नहीं परेशान होने की,
जरूरत से ज्यादा गाड़ियां होने से
देश में बढ़ रही है प्रदूषण से सम्बन्धित
कई परेशानियां,
उसके समाधान के लिए जनहित में सरकार ने
यह तरीका अपनाया है,
खबरदार!
जो किसी ने बोला कि सरकार ने ऐसा करके
अपना खजाना बढ़ाया है।

दिन – प्रतिदिन बढ़ती
मोबाइल डाटा की महंगाई से जनता को
जरूरत नहीं परेशान होने की,
जरूरत से ज्यादा मोबाइल चलाने से
देश में बढ़ रही हैं आंखों व दिमाग से
सम्बन्धित कई परेशानियां,
उसके समाधान के लिए जनहित में सरकार ने
यह तरीका अपनाया है,
खबरदार!
जो किसी ने बोला कि सरकार ने ऐसा करके
लोगों को चूना लगाया है।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

धरनी धर्म निभाना

April 19, 2023

धरनी धर्म निभाना साथ तेरा मिला जो मुझको,बिछड़ मुझसे अब न जाना।वपु रूप में बसों कही भी,चित्त से मुझे न

सिखाया जिंदगी ने बिन किताब

April 19, 2023

सिखाया जिंदगी ने बिन किताब खुद से अधिक किसी ओर को चाहनाहोता है खुद कि नज़र मे खुद के ही

शिक्षा की नींव ज्योतिबा फूले

April 10, 2023

शिक्षा की नींव ज्योतिबा फूले सन् 1827 को वो एक शिक्षा का मसीहा आया था।ज्योतिबा था नाम आपका,भार्या सावित्री को

बावीस संविधान सूचीगत भारतीय भाषाएं

April 10, 2023

 भावनानी के भाव  बावीस संविधान सूचीगत भारतीय भाषाएं बावीस सविंधान सूचीगत भारतीय भाषाओं से  नवोन्मेष उधमियों को सहायता मुहैया  कराने

है वादा। Kavita -hai waada

April 10, 2023

है वादा।  पढ़ो पर लिखो ज्यादा,बोलो पर सोचो ज्यादा,खेलो पर पढ़ो ज्यादा,आप सफल होंगे है वादा। खाओ पर चबाओ ज्यादा,रोइए

कविता –छात्र नेता, गोली और हत्या |kavita

April 6, 2023

” छात्र नेता, गोली और हत्या “ मैं नहीं कहता कि मुझे अपने ही मारेंगेमुझे अपनों पर पूरा भरोसा हैतब

PreviousNext

Leave a Comment