Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Preeti Kumari Suman

पता नहीं क्यों

कविता –पता नहीं क्यों मुझे घर का कोइ एक सख्श याद नहीं आता। मुझे याद आता है वो भाव, वो …


कविता –पता नहीं क्यों

मुझे घर का कोइ एक
सख्श याद नहीं आता।
मुझे याद आता है वो भाव,
वो सुखद एहसास
जो पापा के डांट में मिलती है
जो मां के फिक्र में झलकती है
वो भाव, वो स्वाद
जब पेट से जादा
मन भर जाता है
जो सिर्फ मां के हाथों की
पकवानों से ही आता  है
पता नहीं क्यों
मुझे घर की फुलवारी
नहीं याद आती
जिसकी भिन्नी खुशबु
सबका मन मोह लेती है
मुझे याद आता है
घर का आंगन
जहा पछीयां
आती तो है पर
मेरा कलरव नहीं पाती
पाती हैं तो सिर्फ वो सन्नाटा
जिसमें मेरी हंसी की टीश
गुंजती हो
पता नहीं क्यों
मुझे घर का
आलीशान बैठक
याद नहीं आता
याद आता है
मेरे कमरे की तन्हाई
जहां आज भी मां
सिर्फ मुझे अनुभव
करने के लिए
घंटो वक्त बीताती है।
याद आता है
वो कोलाहल भरी यादें
वो उमस भरी रातें
जो मां के बाहों में
पापा के शीतल छांव में,
ज्वर से तपते हुए
युुहीं गुजर गए थे
पता नहीं क्यों
मुझे घर के पर्दो से जादा
मां के आंचल का
रंग भाता है
पता नहीं क्यों
कुल्हङ की चाय से जादा
मां की लोरी याद आती है
पता नहीं क्यों
घर छोड़कर आना होता है
फिर से बुला लो
किसी बहाने मां
मुझे घर से जादा
तेरा याद आता है।

About author

Preeti Kumari Suman

प्रीती कुमारी सुमन
बोधगया, बिहार

Related Posts

Abki kranti gulabi ho jaye by Jitendra Kabir

November 7, 2021

 अबकी क्रांति गुलाबी हो जाए बंदिशें,धमकियां,फिकरे,फब्तियां, सहती, सुनती रही हो सदियों से, अबके कार्रवाई जवाबी हो जाए, तोड़ दे घमंड

Karva chauth ka Anupam tauhar by Jitendra Kabir

November 7, 2021

 करवा चौथ का अनुपम त्यौहार जिन पति – पत्नी ने बनाकर रखा है अपने मन में यह भ्रम  कि उनके

Lokpriye sarkare by Jitendra Kabir

November 7, 2021

 लोकप्रिय सरकारें सदभाव की बात करना माकूल नहीं यहां पर जब भाषाएं भी वतन की धर्म के नाम पर बांटी

Unhe vichlit nhi krti bdhti kinte by Jitendra Kabir

November 7, 2021

 उन्हें विचलित नहीं करतीबढ़ती कीमतें उनके घर व्यावसायिक इमारतें बना दी जाती हैं बड़े बड़े ठेकों व टेंडरों के चाह्वान

Abhi ummeed bemani hai by Jitendra Kabir

November 7, 2021

 अभी उम्मीद बेमानी है अभी तक धर्म है… उस पर मंडराते बहुत से सच्चे – झूठे खतरे हैं, हमारे नेताओं

aatishbaaji jaruri nahi by Jitendra Kabir

November 7, 2021

 आतिशबाजी जरूरी नहीं दीवाली – दशहरे जैसे त्यौहारों में धूम – धड़ाके को जरूरी मानना हो या फिर नववर्ष के

Leave a Comment